वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सैन एंटोनियो में बोट पर हंगामा: महिला ने भारतीय परिवार, बच्चे समेत 8 लोगों पर पेपर स्प्रे किया

Pepper Spray Attack सैन एंटोनियो की रिवर वॉक बोट पर एक महिला ने फोन की आवाज़ को लेकर विवाद के बाद भारतीय परिवार सहित आठ लोगों पर पेपर स्प्रे कर दिया और मौके से फरार हो गई।

हितेश तिवारी

Indian Family : अमेरिका के टेक्सास राज्य के सैन एंटोनियो शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने रिवर वॉक की बोट में बैठे कई यात्रियों पर पेपर स्प्रे कर दिया। इस बोट में एक भारतीय परिवार भी मौजूद था, जिनके साथ एक छोटा बच्चा भी था।

सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में दिखता है कि महिला पहले तेज आवाज में लोगों से झगड़ा करती है, फिर अचानक पेपर स्प्रे चलाना शुरू कर देती है। यह घटना 15 नवंबर की शाम बोट टूर के दौरान हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, बोट ऑपरेटर ने महिला से उसके फोन का वॉल्यूम कम करने को कहा था। इसी बात से नाराज़ होकर वह बोट से उतरी और फिर ऊपर पुल पर जाकर यात्रियों पर पेपर स्प्रे कर दिया।

हमलावर महिला ने बच्चे पर भी पेपर स्प्रे किया

गवाहों ने पुलिस को बताया कि महिला बोट से उतरने के बाद भी गुस्से में चिल्लाती रही। वह पुल पर जाकर नीचे खड़ी बोट की ओर पेपर स्प्रे की धारा छोड़ने लगी, जिससे लगभग आठ लोग घायल हुए। इनमें भारतीय परिवार का छोटा बच्चा भी शामिल था, जो वीडियो में रोता और अपनी आंखें पोंछता दिखाई देता है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले कई NRI कम्यूनिटी के लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई है। एक व्यक्ति, जिसने खुद को पीड़ित परिवार का दोस्त बताया, ने लिखा कि वे महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। घटना के बाद बोट में मौजूद अन्य यात्रियों ने भी इस हरकत को बेहद खतरनाक बताया।

हमलावर महिला अब तक फरार

पुलिस के मुताबिक, हमलावर महिला अभी तक फरार है और उसकी तलाश जारी है। पर्यटन स्थल पर हुई इस घटना ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया है। कई यात्रियों ने कहा कि वे सैन एंटोनियो घूमने आए थे, लेकिन ऐसी ‘लॉलेसनेस’ देखकर दंग रह गए।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह हमला पूरी तरह से बिना उकसावे के लिए किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि कैसे छोटी-सी बहस खतरनाक हिंसा में बदल गई। फिलहाल पुलिस शिकायत दर्ज कर चुकी है और आगे की जांच कर रही है।

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?