वीडियो का स्क्रीनशॉट और विंग कमांडर स्याल की तस्वीर (सोर्स - इंटरनेट) 
वायरल

रशियन पायलटों ने दी विंग कमांडर स्याल को श्रद्धांजलि, दुबई एयर शो में ‘मिसिंग मैन’ मैन्यूवर किया

Russian Knights दुबई एयर शो में तेजस दुर्घटना में मारे गए विंग कमांडर नमंश स्याल को सम्मान देने के लिए रशियन नाइट्स टीम ने ‘मिसिंग मैन’ मैन्यूवर किया।

हितेश तिवारी

Tejas Crash : दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर नमंश स्याल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के लिए रूस की मशहूर एरोबैटिक टीम ‘रशियन नाइट्स’ ने ‘मिसिंग मैन’ मैन्यूवर किया। यह सम्मान उन पायलटों को दिया जाता है जो ड्यूटी के दौरान अपने प्राण गंवा देते हैं।

शुक्रवार को हुए हादसे में विंग कमांडर स्याल का तेजस फाइटर जेट लो-एल्टीट्यूड नेगेटिव G टर्न के दौरान क्रैश हो गया था। यह घटना इतनी दर्दनाक थी कि रशियन नाइट्स ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि दुर्घटना “शब्दों में बयान करना असंभव” है। टीम ने अपनी अंतिम उड़ान को भी स्याल की याद में समर्पित किया।

कई अंतरराष्ट्रीय पायलटों ने भी स्याल के प्रति संवेदना जताई

अमेरिकी एरोबैटिक पायलट टेलर “FEMA” हिस्टर ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनकी टीम ने भी दूसरे दिन अपना प्रदर्शन रद्द कर दिया, क्योंकि पूरा माहौल गमगीन था। हिस्टर ने लिखा कि वे दूर से खड़े होकर भारतीय टेक्नीशियन टीम को देख रहे थे, जिनके पास अब एक खाली जगह थी- जैसे उनकी दुनिया अचानक बदल गई हो।

उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के कुछ समय बाद एयर शो में फिर सामान्य गतिविधियां शुरू होना इस बात की याद दिला रहा था कि “शो को आगे बढ़ना ही होता है।”

हादसे के बाद देश भर में शोक की लहर

विंग कमांडर स्याल का पार्थिव शरीर तमिलनाडु के सुलूर एयरबेस पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ लाया गया और बाद में हिमाचल प्रदेश के उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। भारतीय वायुसेना ने स्याल को एक समर्पित, कुशल और कर्तव्यनिष्ठ एयर वॉरियर बताया।

यह घटना पिछले दो वर्षों में तेजस का दूसरा बड़ा हादसा है। मार्च 2024 में भी एक तेजस विमान पोकरण अभ्यास से लौटते समय क्रैश हुआ था। तेजस भारत का स्वदेशी मल्टी-रोल लड़ाकू विमान है, जो 2001 से उड़ान में है।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर