वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - रेडिट) 
वायरल

22 साल में शादी, 24 में बच्चा और NEET की तैयारी: रेडिट पोस्ट ने छेड़ी बड़ी बहस

Early Marriage In India : 22 साल में शादी और पिता बनने के बाद NEET की तैयारी कर रहे युवक की रेडिट पोस्ट वायरल हो गई है, जिस पर लोग जमकर सलाह और बहस कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Reddit Viral Post : भारत में शादी की कानूनी उम्र तय है, लेकिन बदलते दौर में लोग करियर और सेटलमेंट के बाद ही यह फैसला लेना चाहते हैं। इसके बावजूद कई युवाओं को पारिवारिक दबाव में जल्दी शादी करनी पड़ जाती है।

ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर सामने आया है, जहां NEET की तैयारी कर रहे एक युवक ने अपनी जिंदगी की सच्चाई साझा की है। यह पोस्ट इतनी भावुक है कि कुछ ही दिनों में वायरल हो गई और हजारों लोग इस पर अपनी राय दे रहे हैं।

रेडिट पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

NEET की तैयारी और बच्चे की जिम्मेदारी

रेडिट के r/JEENEETards पेज पर @thewildgene नाम के यूजर ने बताया कि उसकी शादी 22 साल की उम्र में कर दी गई थी, जबकि वह मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं था। अब वह 24 साल का है और उसका एक बेटा है, जो फरवरी 2026 में दो साल का हो जाएगा।

युवक का कहना है कि वह अपने बच्चे से बेहद प्यार करता है, लेकिन NEET की तैयारी और बच्चे की जिम्मेदारी एक साथ निभा पाना उसके लिए बेहद मुश्किल हो गया है। वह लिखता है कि उसका पूरा दिन बच्चे की देखभाल में निकल जाता है और पढ़ाई के लिए न तो एनर्जी बचती है और न ही फोकस।

कमेंट सेक्शन में लोग दो हिस्सों में बंटे नजर आए

युवक साफ तौर पर कहता है कि वह जिम्मेदारी से भाग नहीं रहा, लेकिन हालात उसे अंदर से तोड़ रहे हैं। उसका कहना है कि लोग टाइम मैनेजमेंट की सलाह देते हैं, लेकिन जब एक छोटा बच्चा पूरी तरह आप पर निर्भर हो, तो यह इतना आसान नहीं होता। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग दो हिस्सों में बंटे नजर आए।

कुछ ने उसे हिम्मत न हारने और नींद कम करके पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि मौजूदा हालात में NEET की तैयारी करना व्यावहारिक फैसला नहीं है। कुछ ने सुझाव दिया कि वह ऐसा करियर चुने जिससे जल्दी नौकरी मिल सके। यह पोस्ट आज के युवाओं पर पारिवारिक दबाव और करियर संघर्ष की सच्ची तस्वीर दिखाती है।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन