वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रेड बुल F1 कार की हुई ‘पूजा’, भारतीय ट्रेडिशन और रेसिंग दुनिया का अनोखा संगम वायरल

Formula 1 Car Pooja Viral Video : रेड बुल की F1 कार पर भारतीय तरीके से पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें ट्रेडिशन और हाई-स्पीड रेसिंग का अनोखा मेल देखने को मिला।

हितेश तिवारी

F1 Car Pooja Ritual : एक भारतीय शख्स का पहला F 1 अनुभव उस वक्त खास बन गया, जब वह सिर्फ रेसिंग कार देखने नहीं बल्कि उसकी “पूजा” का हिस्सा बन गया। यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे AJ Lalwani ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह अपने परिवार में पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने “F1 कार पूजा” देखी है। इसके बाद जो दृश्य सामने आता है, वह भारतीय परंपरा और आधुनिक तकनीक का शानदार मेल दिखाता है।

F1 कार की पूजा का वीडियो वायरल

वीडियो में एक चमचमाती रेड बुल की F1 कार टेंट के अंदर खड़ी नजर आती है, जिसके आसपास टीम के सदस्य मौजूद हैं। इसी दौरान पारंपरिक तरीके से पूजा शुरू होती है। सबसे पहले कार के आगे फूलों की माला सजाई जाती है, जिससे उसका लुक पूरी तरह बदल जाता है।

इसके बाद नींबू और हरी मिर्च की माला कार पर बांधी जाती है, जिसे भारतीय संस्कृति में बुरी नजर से बचाने के लिए शुभ माना जाता है। पूजा कर रही महिला पूरे ध्यान से कार पर तिलक लगाती है, ठीक वैसे ही जैसे किसी नई चीज या वाहन की शुरुआत में किया जाता है। आसपास खड़े विदेशी क्रू मेंबर्स इस पूरे दृश्य को उत्सुकता और मुस्कान के साथ देखते नजर आते हैं।

स्पीड और आस्था का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

पूजा का अंत नारियल फोड़कर किया जाता है, जो नए काम की शुभ शुरुआत का प्रतीक होता है। इस अनोखे सांस्कृतिक संगम को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वायरल वीडियो पर कमेंट कर कई लोगों ने इसे “स्पीड और आस्था” का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बताया, तो कुछ ने मजाक में लिखा कि “Red Bull wings देता है, लेकिन नींबू-मिर्च उसे सुरक्षित रखती है।” इस वीडियो ने यह दिखा दिया कि भारतीय परंपराएं दुनिया के किसी भी कोने में अपनी जगह बना सकती हैं और लोग भी इसे खुले दिल से अपनाते हैं।

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद

BJP नेता माधवी लता की बागलकोट में एंट्री बैन, 23 सितंबर से 23 अक्टूबर तक रोक, कानून-व्यवस्था के लिए बताया खतरा

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान