राम नगर वायरल वीडियो सोर्स-सोशल मीडिया
वायरल

रामनगर रामलीला में धनराज हाथी का तांडव! महावत को किया घायल,गोरखपुर से आया इंजेक्शन तो हुआ शांत; VIDEO वायरल

Ramnagar Ramlila: राम नगर की रामलीला में हाथी बेकाबु हो गई। इसके बाद हाथी महावत की जान लेने पर तुल गई। काफी उपद्रव मचाने के बाद किसी तरह गोरखपुर से इंजेक्शन मंगाकर हाथी को काबू में लाया गया।

आशीष शुक्ला

Highlights

  • काशी के रामनगर के रामलीला में हाथी हुआ बेकाबू

  • महावत को उठा-उठा के पटकने से भगदड़ जैसा माहौल

  • गोरखपुर से इंजेक्शन मंगाकर किसी तरह हाथी धनराज को किया गया काबू

Dhanraj Elephant Goes On A Rampage Ramnagar Ramlila: काशी का रामनगर का ऐतिहासिक रामलीला विश्व प्रसिद्ध है। विदेशी पर्यटक भी इस रामलीला का आनंद उठाते हैं। लेकिन इस बार ऐसा हुआ कि अफरा-तफरी मच जाने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई हैं। हुआ ऐसा कि धनराज नाम का हाथी जंजीर तोड़कर बेकाबू हो गया। हाथी ने जमकर उत्पात मचाया और अपने महावत सूंड़ में फंसाकर खूब पटका। धनराज के हमले से महावत की स्थिति गंभीर हो गई है। हाथी ने बिजली के खंभे उखाड़ दिए और दुकानों में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पूरी घटना 18 अक्टूबर की बताई जा रही है। इस घटना की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रही है।

हाथी के उत्पात से भगदड़ जैसी स्थिति

वाराणसी के रामनगर की रामलीला अपनी ऐतिहासिक परंपरा और विश्व प्रसिद्ध आयोजन के लिए जानी जाती है। लेकिन इस बार हाथी के बेकाबू होने से आयोजन में व्यवधान पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि धनराज हाथी ने अपनी जंजीर तोड़ दी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर इधर-उधर दौड़ने लगा। इस दौरान महावत उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हाथी के उत्पात के कारण बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा और दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई। घटना से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रामलीला का मंचन स्थगित करना पड़ा। दावा किया जा रहा है कि रामलीला के इतिहास में पहली बार हाथी के उत्पात के कारण आयोजन रोकना पड़ा है।

गोरखपुर से मंगाया गया इंजेक्शन

घटना के बाद हाथी को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग की तरफ से प्रयास किए गए। डीएफओ चंदौली बी. शिवशंकर ने बताया कि काशी वन्यजीव अभयारण्य में हाथी जैसे बड़े जानवर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चीता, बाघ और अन्य छोटे जानवरों को पिंजरे आदि की मदद से कैद किया जाता है, लेकिन हाथी जैसे बड़े जानवर को नियंत्रित करना अलग चुनौती है।

उन्होंने बताया कि हाथी को नियंत्रित करने के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर से जाइलाजीन इंजेक्शन मंगवाया गया है। इस दवा का इस्तेमाल पशु चिकित्सकों की निगरानी में बड़े जानवरों को शांत करने के लिए किया जाता है।

रामलीला पर पड़ा असर

रामनगर की रामलीला सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में हाथी के बेकाबू होने और तोड़फोड़ की घटना ने आयोजन की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल प्राथमिकता हाथी को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने और घायल महावत के उपचार की है।

घटना के बाद लोगों को उम्मीद है कि स्थिति जल्द सामान्य होगी और रामलीला का आयोजन दोबारा शुरू हो सकेगा। हालांकि, हाथी के बेकाबू होने के कारणों और आयोजन पर आगे पड़ने वाले असर को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन