

Highlights
रील की दीवानगी में बच्चे का जोखिम में जान
अनजान ने बचाई बच्चे की जान
सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल
An Obsession With Making Reels or Gambling With children Lives?: रील की चाह जानलेवा आदत होने लगी है। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी वीडियो वायरल होती है जिसमें महज कुछ लाइक और कमेंट्स के चक्कर में लोग अपनी और अपनों की जान जोखिम में डालते हैं। इसी बीच वायरल एक वीडियो ने एक बार फिर रील की दुनिया पर सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर कोई कैसे रील की दिवानगी में इतमा मशगूल हो जाएगा कि अपने बच्चे का ही परवाह नहीं करेगा। रील बनाने के चक्कर में अपने ही बच्चे की जान जोखिम में डालने का मामला बेहद चिंताजनक है। इसी बीच एक रील वायरल हो रही है जो कि किसी समुंद्र के किनारे की नजर आ रही है।
इस वीडियो में पति-पत्नी बच्चे को छोड़कर रील बना रहे होते है। लहर आती और बच्चा लहर की शिकार होने से बाल-बाल बचा। वीडियो वायरल होने के बाद लोग कड़ी आलोचना कर रहे है और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
लाइक्स और व्यूज से बढ़कर है बच्चों की सुरक्षा
बच्चे अपनी सुरक्षा के लिए माता-पिता और बड़ों पर निर्भर होते हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को हर खतरे से बचाएं। सोशल मीडिया पर कुछ पल की लोकप्रियता के लिए बच्चे की जान जोखिम में डालना बेहद गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है।
इस तरह की घटनाएं समाज को सोचने पर मजबूर करती हैं कि आखिर सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग कहां तक जा सकते हैं। क्या कुछ लाइक्स और व्यूज किसी बच्चे की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं? निश्चित रूप से नहीं।
रील बनाना गलत नहीं है, लेकिन इसके लिए बच्चों की सुरक्षा से समझौता करना गलत है। अभिभावकों को यह समझना होगा कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली लोकप्रियता अस्थायी है, जबकि बच्चों की जिंदगी अनमोल है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी दिखाई है। माता-पिता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने कहा कि रील से ज्यादा जरूरी बच्चा है और मां-बाप बच्चे की परवाह किए बिना रील बना रहे हैं। बच्चे को पकड़ने वाले व्यक्ति को लेकर लोगों कहा अगर वो वक्त पर नहीं संभालता तो कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी।