वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

CLAT में टॉप करते ही खुशी से रो पड़ी राजस्थान की बेटी, रिजल्ट देखकर परिवार भी हुआ भावुक

Rajasthan girl CLAT AIR 1 राजस्थान की गीताली गुप्ता का CLAT में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिजल्ट देखते ही उनका भावुक रिएक्शन लोगों का दिल छू रहा है।

हितेश तिवारी

CLAT Topper Viral Video : टॉप करना किसी भी छात्र के लिए सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होता है और जब यह पल कैमरे में कैद हो जाए, तो वह लाखों लोगों को भावुक कर देता है। सोशल मीडिया पर राजस्थान के श्रीगंगानगर की एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) का रिजल्ट देखती नजर आ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की मंदिर के सामने बैठकर CLAT की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर डालती है। जैसे ही वह रिजल्ट सबमिट करती है, स्क्रीन पर ऑल इंडिया रैंक 1 दिखता है। यह देखते ही लड़की कुछ पल के लिए सन्न रह जाती है और फिर उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल आते हैं।

यह भावुक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल छू रहा

रिजल्ट देखने के बाद घरवाले घबराकर पूछते हैं कि क्या हुआ, तो लड़की उन्हें फोन पकड़ाकर दिखाती है। फोन देखते ही परिवार ‘जय माता दी’ के नारे लगाने लगता है। मां बेटी को संभालती है और उसे चुप कराने की कोशिश करती है, लेकिन ये आंसू दुख के नहीं बल्कि सालों की मेहनत के फल के होते हैं।

घर में खुशी का माहौल बन जाता है और परिवार अपने रिश्तेदारों को फोन कर-करके यह खुशखबरी देता नजर आता है। करीब डेढ़ मिनट का यह भावुक वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल छू रहा है और हजारों लोग इस बेटी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यूजर्स ने लड़की की मेहनत और सफलता की तारीफ की

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @SachinGuptaUP नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक, CLAT में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाली इस छात्रा का नाम गीताली गुप्ता बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

जहां ज्यादातर यूजर्स लड़की की मेहनत और सफलता की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि वीडियो रिकॉर्ड पहले से क्यों हो रहा था। हालांकि, नकारात्मक टिप्पणियों को नजरअंदाज करें तो अधिकतर लोग यही कह रहे हैं कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है और यह पल हर मेहनती छात्र के लिए प्रेरणा है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन