वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स -सोशल मीडिया) 
वायरल

कॉकपिट से दिखा आसमान का जादू! कतर एयरवेज का वीडियो देख लोग बोले- बस यहीं उड़ जाना है

Qatar Airways Viral Video : कतर एयरवेज ने कॉकपिट से रिकॉर्ड किया ऐसा वीडियो, जिसमें बादलों के बीच से निकलता विमान और लंदन का नजारा देख लोग हुए मंत्रमुग्ध।

हितेश तिवारी

Cockpit View Video : सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो देखते ही मन मोह लेते हैं। कतर एयरवेज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसा ही एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में हवाई जहाज बादलों के बीच से निकलता नजर आता है और नजारा इतना खूबसूरत है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। खास बात यह है कि यह वीडियो जहाज के कॉकपिट से रिकॉर्ड किया गया है, जिससे आसमान का नजारा बिल्कुल अलग ही नजर आता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान लंदन के हिथ्रो एयरपोर्ट पर लैंडिंग की तैयारी कर रहा है। कॉकपिट में मौजूद दोनों पायलट पूरी सतर्कता के साथ उड़ान संभालते दिखते हैं, जबकि बाहर रुई जैसे सफेद बादल फैले हुए हैं।

जैसे-जैसे विमान नीचे आता है, वैसे-वैसे लंदन शहर की मशहूर इमारतें भी नजर आने लगती हैं। वीडियो में ट्विकेनहैम स्टेडियम जैसे फेमस लोकेशन भी दिखाई देते हैं। यह नजारा लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि कई यूजर्स इसे अब तक का सबसे सुकून देने वाला एविएशन वीडियो बता रहे हैं।

लोगों ने इसे “ड्रीम व्यू” बताया

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आने लगे। कई लोग कतर एयरवेज की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि इस तरह के वीडियो देखकर सफर करने का मन करता है। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि वीडियो तो शानदार है, लेकिन पहले हमारा खोया हुआ सामान ढूंढ दीजिए।

इसके अलावा कई लोग इसे “ड्रीम व्यू” और “परफेक्ट फ्लाइट मोमेंट” बता रहे हैं। कुल मिलाकर कतर एयरवेज का यह वीडियो लोगों को आसमान की खूबसूरती का एहसास कराने में पूरी तरह कामयाब रहा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला