वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पंजाब के परिवार ने घर के बाहर लगाया मुफ्त ठंडे पानी का नल, वीडियो देख लोग बोले- ‘छोटी पहल, बड़ा दिल’

Free Water Tap Viral Video : पंजाब के एक परिवार ने अपने घर के बाहर जरूरतमंदों के लिए मुफ्त ठंडे पानी का नल लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Punjab Free Water Tap Video : पंजाब के एक परिवार की छोटी सी पहल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच इस परिवार ने अपने घर के बाहर एक नल लगाया है, जिससे राहगीरों, डिलीवरी कर्मियों, मजदूरों और आस-पड़ोस के लोगों को मुफ्त में ठंडा पीने का पानी मिल रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गेट के बाहर लगे इस नल से लोग अपनी बोतलें भर रहे हैं या कुछ देर रुककर पानी पी रहे हैं। गर्मी के मौसम में जब तापमान काफी बढ़ जाता है, तब साफ और ठंडा पानी किसी राहत से कम नहीं होता।

घर के बाहर लगाया राहगिरों के लिए नल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @tiles_mason_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक बड़ा सा घर नजर आता है, लेकिन लोगों का ध्यान घर के आकार पर नहीं, बल्कि गेट के बाहर लगे उस नल पर गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स इस बात से प्रभावित हुए कि परिवार ने नल को घर के अंदर नहीं, बल्कि बाहर लगाया ताकि कोई भी अजनबी या जरूरतमंद व्यक्ति बिना झिझक पानी ले सके। एक शख्स वीडियो में अपनी बोतल भरता दिखाई देता है, जो इस पहल की सादगी और उपयोगिता को दिखाता है।

लोगों ने कमेंट कर जमकर तारीफ की

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कई यूजर्स ने परिवार की जमकर तारीफ की और इसे इंसानियत की मिसाल बताया। एक यूजर ने लिखा कि उनके घर पर भी सालों से लोग पानी लेने आते हैं, लेकिन उन्होंने कभी इसका प्रचार नहीं किया।

वहीं कुछ लोगों ने इसे दिखावा करार देते हुए तंज भी कसा। हालांकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि छोटी-छोटी पहलें ही समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी