वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कंटेंट क्रिएटर की PM मोदी से अपील- पिता को शुगर, मीठा कम खाने की सलाह दें; PM ने भी शुगर कम करने का दिया सुझाव

PM Modi Sugar Health Advice : युवराज दुआ की मजेदार अपील पर पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जवाब देकर शुगर कम करने की सलाह दी, वीडियो वायरल हो गया। यूजर्स इस इंटरैक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

PM Modi Viral Video Instagram Story : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिलचस्प और अनोखा मामला चर्चा में है, जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर की वीडियो पर प्रतिक्रिया दी।

दरअसल, युवराज दुआ नाम के कंटेंट क्रिएटर ने एक मजेदार Reel बनाकर पीएम मोदी से अपील की थी कि वे उनके पिता को मीठा कम खाने की सलाह दें। यह वीडियो पहले ही वायरल हो रहा था, लेकिन जैसे ही पीएम मोदी ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, यह मामला महावायरल बन गया।

पीएम मोदी से अपील की पिता को मीठा कम खाने की सलाह दें

वीडियो में युवराज दुआ अपने पिता की आदतों का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उनके पापा हर जगह पीएम मोदी की तारीफ करते हैं और उनकी बात को बेहद गंभीरता से लेते हैं। ऐसे में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर मोदी जी ‘मन की बात’ में मीठा कम खाने को कह देंगे, तो उनके पापा जरूर मान जाएंगे।

युवराज का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया और वीडियो वायरल हो गया। उनके इंस्टाग्राम पर पहले से ही लाखों फॉलोअर्स हैं और उनके स्पूफ व मजेदार वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं।

पीएम मोदी ने दी सलाह चीनी का सेवन कम करें

इस पूरे मामले को खास तब बना दिया, जब पीएम मोदी ने खुद इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी स्टोरी में लिखा कि वे युवराज के पिता समेत सभी लोगों से अपील करते हैं कि वे चीनी का सेवन कम करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

पीएम मोदी की इंस्टाग्राम स्टोरी के स्क्रीनशॉट।

उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा शुगर कई बीमारियों को जन्म दे सकती है और फिट रहने के लिए योग और संतुलित आहार बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस इंटरैक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे ‘फन + हेल्थ अवेयरनेस’ का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है