वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

तालाब में डूबती कार, लोगों की चीख-पुकार के बीच, बहादुर युवकों ने बचाई जान; घटना का वीडियो वायरल

Car Sinking Viral Video पिलीभीत के गौहनिया तालाब में एक कार अचानक डूबने लगी और उसके अंदर फंसे युवक को एक राहगीर और नाविक ने बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Viral Rescue Video : पिलीभीत के गौहनिया तालाब के पास रविवार को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने वहां मौजूद लोगों के दिल दहला दिए। चलते-चलते अचानक एक एर्टिगा कार का नियंत्रण बिगड़ा और वह सीधे तालाब में जा गिरी। कार कुछ ही सेकंड में पानी में डूबने लगी, जिससे तालाब के किनारे इकट्ठा हुए लोग घबरा गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार तेजी से बीच तालाब की ओर खिंचती गई और धीरे-धीरे पूरी तरह पानी में समा गई। उस समय कार में शहर का रहने वाला युवक शिवम मौजूद था, जो भीतर फंसा हुआ था और उसकी जान खतरे में थी। किसी के समझने से पहले ही कार लगभग पूरी तरह पानी में गायब हो गई और वहां मौजूद लोग बेचैनी से देखने लगे कि आगे क्या होगा।

दो लोगों ने मिलकर बचाई जान

इसी दौरान एक राहगीर और पास में मछली पकड़ रहे एक युवक ने जबरदस्त साहस दिखाया। बिना कोई देर किए दोनों तालाब में कूद पड़े और तेज धार और डूबती कार की दिशा में तैरते हुए शिवम तक पहुंचे। वीडियो में साफ दिखता है कि लोग बचाने की पूरी कोशीश कर रहे हैं लेकिन स्थिति इतनी गंभीर थी कि मानो समय ठहर गया हो।

दोनों ने मिलकर कार के अंदर फंसे शिवम को बाहर निकाला और किनारे तक ले आए। पानी में डूबती कार से किसी को बचाना बेहद कठिन होता है, लेकिन इन दोनों की तेज़ी और बहादुरी ने बड़ा हादसा टाल दिया। सोशल मीडिया पर इस बचाव का वीडियो वायरल हो चुका है और लोग इन दोनों को “हीरो”, “फरिश्ते” और “भगवान का भेजा हुआ मददगार” बता रहे हैं।

लोगों ने की जमकर तारीफ

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, सुंगधी थाना प्रभारी नरेश त्यागी, पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँच गए। शिवम को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर राहगीर और नाविक ने एक पल भी देर की होती, तो शिवम को बचाना लगभग असंभव था।

सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनकी सराहना कर रहे हैं और इसे मानवता, साहस और तुरंत कार्रवाई की अनोखी मिसाल बता रहे हैं। इस घटना ने साबित कर दिया कि मुश्किल वक्त में किसी अनजान व्यक्ति का साहसी कदम किसी की जिंदगी बचा सकता है।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!