वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बस में जेब काटने की कोशिश नाकाम, ‘चाचा’ के जागते ही जेबकतरे ने मुंह से निकाला ब्लेड

Bus Pickpocket : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें बस में सो रहे व्यक्ति की जेब काटने की कोशिश नाकाम हो जाती है। जैसे ही वह जागते हैं, जेबकतरा खुद को बचाने के लिए मुंह से ब्लेड निकाल लेता है।

हितेश तिवारी

Bus Pickpocket Viral Video : पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर के दौरान जेबकतरों से सावधान रहने की सलाह अक्सर दी जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी खतरे की ओर इशारा करता है।

बताया जा रहा है कि यह घटना हरियाणा की किसी बस की है, जहां एक व्यक्ति सीट पर बैठकर झपकी ले रहा था। इसी दौरान एक जेबकतरा उसकी जेब से पैसे निकालने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी योजना सफल नहीं हो पाती और पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है।

बस में जेब काटने का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जेबकतरा चालाकी से अपना बैग आगे करके खड़ा हो जाता है, ताकि किसी को उसकी हरकत का पता न चले। वह धीरे-धीरे सो रहे व्यक्ति की ऊपर वाली जेब में हाथ डालने की कोशिश करता है। बस में मौजूद कुछ यात्रियों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगती है और वे उसका वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं।

जैसे ही जेबकतरा पैसे निकालने वाला होता है, उसी समय सीट पर झपकी ले रहे ‘चाचा’ अचानक जाग जाते हैं और अपनी जेब में रखी नोटों की गड्डी बाहर निकालकर दिखाने लगते हैं। इसके बाद बस में मौजूद लोग जेबकतरे को पकड़ने और उसे सबक सिखाने की बात करने लगते हैं।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सतर्क रहने की चेतावनी

वायरल वीडियो में दिख रहा मामला तब थोड़ा खतरनाक मोड़ ले लेता है जब व्यक्ति गुस्से में जेबकतरे को मारने के लिए आगे बढ़ता है। उसी समय आरोपी अपने मुंह से कुछ निकालता है, जिसे कई लोग ब्लेड बता रहे हैं। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी सतर्क हो जाते हैं और ‘चाचा’ भी पीछे हट जाते हैं।

करीब 28 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं, जबकि कुछ लोगों ने इसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सतर्क रहने की चेतावनी के रूप में देखा है।

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे