वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पेमेंट नहीं मिली तो फोटोग्राफर ने जला दिया शादी का फोटो एल्बम, वीडियो देख भड़के लोग

Viral Wedding Video : शादी की फोटोग्राफी का पूरा भुगतान न मिलने से नाराज फोटोग्राफर ने दूल्हा-दुल्हन का फोटो एल्बम आग के हवाले कर दिया। वायरल वीडियो पर लोग हैरानी और गुस्से दोनों का इजहार कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Wedding Album Burnt : शादी को जिंदगी का सबसे यादगार पल माना जाता है। हर कपल चाहता है कि इस दिन की हर रस्म, हर मुस्कान और हर खास पल हमेशा के लिए तस्वीरों में कैद रहे। इसी वजह से लोग शादी की फोटोग्राफी पर मोटी रकम खर्च करते हैं।

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो यह दिखाता है कि जब पैसों का विवाद सामने आता है तो यही खूबसूरत यादें पलभर में तबाह भी हो सकती हैं। इस वीडियो ने लोगों को हैरानी के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक सड़क किनारे अलाव जलाए बैठे हैं और उसी आग में शादी का फोटो एल्बम एक-एक कर झोंका जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह एल्बम एक दूल्हा-दुल्हन की शादी का है। आरोप है कि शादी की फोटोग्राफी करने वाले फोटोग्राफर को उसकी पूरी मेहनत की रकम नहीं दी गई।

कई बार पैसे मांगने के बावजूद जब भुगतान नहीं हुआ तो फोटोग्राफर गुस्से में आ गया और उसने शादी की तस्वीरों से भरे एल्बम को आग के हवाले कर दिया। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की मुस्कुराती तस्वीरें, रस्मों के खास पल और रंगीन पन्ने जलते हुए साफ नजर आते हैं।

मेहनत की कमाई न मिलने पर फोटोग्राफर का गुस्सा जायज

इस वीडियो को princekumhar633 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस घटना को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोग फोटोग्राफर के इस कदम को गलत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि इससे उसका ही नुकसान हुआ है।

वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि मेहनत की कमाई न मिलने पर फोटोग्राफर का गुस्सा जायज था। कई लोग इसे सबक बता रहे हैं कि किसी की मेहनत की कीमत समय पर चुकानी चाहिए। कुल मिलाकर यह वीडियो शादी की खुशियों के पीछे छिपे विवाद और जिम्मेदारियों को उजागर करता नजर आ रहा है।

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा