कार में बांधी नींबू- मिर्ची 
वायरल

Philipp Ackermann Viral Video: जर्मनी राजदूत का भारतीय अंदाज, नई कार में बांधी नींबू- मिर्ची

भारतीय सभ्यता में किसी भी नए वाहन की शुरुआत से पहले नींबू- मिर्ची बांधने और नारियल फोड़ने का रिवाज है। अधिकांश भारतीय हिंदू यह करते है लेकिन यदि हम कहें कि विदेशी भी हिंदू रीति- रिवाज का पालन करते है तो आप थोड़ा हैरान जरुर होंगे। जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने अपने ऑफिस के लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी और कार में नींबू- मिर्ची बांधा। वीडियो को सोसल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है।

रोजी सिन्हा

नई दिल्ली : भारतीय सभ्यता में किसी भी नए वाहन की शुरुआत से पहले नींबू- मिर्ची बांधने और नारियल फोड़ने का रिवाज है। अधिकांश भारतीय हिंदू यह करते है लेकिन यदि हम कहें कि विदेशी भी हिंदू रीति- रिवाज का पालन करते है तो आप थोड़ा हैरान जरुर होंगे। जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने अपने ऑफिस के लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी और कार में नींबू- मिर्ची बांधा। वीडियो को सोसल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है।

भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन भारतीय रीति- रिवाजों को पसंद करते है। राजदूत फिलिप एकरमैन ने अपने ऑफिस के लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार ली है। इस कार में बैठने से पहले उन्होंने भारतीय रीति-रिवाज के अनुसार कार में नींबू-मिर्ची बांधी और फिर नारियल फोड़ा। भारत में यह माना जाता है कि ऐसा करने से बुरी से सुरक्षा होती है।

फिलिप एकरमैन का यह वीडियो उनके ऑफिस के बाहर शूट किया गया है। नई कार को लेकर एकरमैन ने कहा कि दिल्ली में सर्दियों के मौसम में प्रदूषण बहुत बढ़ता है, इसे कम करने में योगदान देने के लिए उन्होंने इलेक्ट्रिक कार में स्विच किया। उन्होंने कहा, "जर्मनी और भारत आपसी साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है। इसे विकास के लिए साझेदारी समझौता कहा जाता है। सर्दियों के समय यहां प्रदूषण बहुत होता है और मुझे ऐसा लगता है कि इसे कम करने में हम सभी को योगदान देना चाहिए। मैं इलेक्ट्रिक वाहन लेना चाहता था। कुछ समय बाद मेरे कार्यालय ने बताया कि हमें एक इलेक्ट्रिक कार मिलेगी। इससे प्रदुषण कम होगा। यही हमारा मुख्य उद्देश्य है।"

एकरमैन ने जताई खुशी

इससे पहले 12 अक्तूबर को भारत में फेडरेशन ऑफ यूरोपीयन बिजनेस (एफईबीआई) के लॉन्च पर एकरमैन ने खुशी जताई थी। उन्होंने कहा कि यह संगठन भारत और यूरोप के बीच मुफ्त व्यापार समझौता को आगे बढ़ाएगा। मीडिया से बात करते हुए एकरमैन ने कहा कि दिल्ली में एफईबीआई की लॉन्चिंग एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यूरोप भारतीय बिजनेस इकोसिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। मुझे लगता है कि एफईबीआई बहुत ही दिलचस्प नेटवर्क है।"

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब