वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

वफादारी की मिसाल! जहरीले सांप से एक घंटे तक लड़ता रहा पालतू कुत्ता, परिवार को बचाने के लिए दे दी जान

Dog Saves Family : उत्तर प्रदेश के बलिया में एक पालतू कुत्ते ने जहरीले सांप से करीब एक घंटे तक लड़कर अपने परिवार की जान बचा ली। सांप को मारने के बाद जहरीले डंस के कारण उसकी मौत हो गई।

हितेश तिवारी

Dog vs Snake : उत्तर प्रदेश के बलिया से वफादारी और बहादुरी की ऐसी कहानी सामने आई है जिसने लोगों की आंखें नम कर दी हैं। यहां एक पालतू कुत्ते ने अपने परिवार को बचाने के लिए जहरीले सांप से अकेले मुकाबला किया और आखिरकार अपनी जान गंवा दी। घटना रविवार तड़के करीब दो बजे की बताई जा रही है। परिवार के अनुसार, रात के समय एक जहरीला सांप धीरे-धीरे उनके घर की ओर बढ़ रहा था।

घर के लोग गहरी नींद में थे और किसी को भी खतरे का अंदाजा नहीं था। तभी परिवार के नौ साल के पालतू कुत्ते 'टॉमी' की नजर सांप पर पड़ गई। उसने जोर-जोर से भौंककर परिवार को सतर्क किया और बिना डरे सीधे सांप के सामने खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो और कहानी तेजी से वायरल हो रही है।

जहरीले सांप से लड़कर कुत्ते ने परिवार की जान बचाई

टॉमी ने सिर्फ परिवार को जगाया ही नहीं, बल्कि सांप को घर के अंदर घुसने से रोकने के लिए उससे भिड़ गया। परिवार का कहना है कि दोनों के बीच करीब एक घंटे तक संघर्ष चलता रहा। जहरीला सांप कई बार हमला करता रहा, लेकिन टॉमी पीछे नहीं हटा। आखिरकार उसने सांप को मार गिराया, लेकिन इस दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया।

जहरीले जहर का असर धीरे-धीरे बढ़ता गया और लड़ाई खत्म होने के करीब एक घंटे बाद टॉमी ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि अगर टॉमी उस रात सांप को नहीं रोकता, तो वह घर के अंदर घुस सकता था और किसी सदस्य की जान खतरे में पड़ सकती थी। यही वजह है कि परिवार उसे सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि अपना रक्षक मानता है।

परिवार को बचाने के लिए दे दी जान

टॉमी की मौत के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। परिवार ने अपने इस वफादार साथी को भावुक विदाई दी और पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। इलाके के कई लोग भी टॉमी की बहादुरी को सलाम करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना पर भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "इंसानों से ज्यादा वफादार जानवर होते हैं।" दूसरे ने कहा, "टॉमी ने साबित कर दिया कि प्यार और जिम्मेदारी की कोई भाषा नहीं होती।" वहीं कई लोगों ने उसे परिवार का असली हीरो बताया। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि जानवर बोल नहीं सकते, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपने परिवार की रक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ

PM मोदी से मिले सुप्रिया सुले और NCP-SP के 8 सांसद, 15 मिनट की मुलाकात में उठे महाराष्ट्र के 8 अहम मुद्दे

संसद में विपक्ष हंगामे के बीच NDA का मंगल मिलन, PM मोदी और सांसदों ने लहराया तिरंगा, एकता का दिया संदेश

पुडुचेरी क्रिकेट विवाद में नया मोड़, अंडर-19 कोच एस वेंकटरमण के खिलाफ FIR दर्ज