वायरल पोस्ट में शेयर की गई तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

प्लेन की खिड़की से परिवार को दिखाया नजारा, वीडियो कॉल पर बोले- 'तुम्ही लकी आहात', दिल छू लेगा ये पल

Airplane Heartwarming Post : प्लेन में बैठे एक यात्री ने वीडियो कॉल पर अपने परिवार को खिड़की के बाहर का नजारा दिखाया। परिवार ने खुशी से कहा- 'तुम्ही लकी आहात', तस्वीर वायरल हो गई।

हितेश तिवारी

Airplane Viral Post : हवाई जहाज में सफर करना आज भले ही कई लोगों के लिए सामान्य बात हो, लेकिन कुछ परिवारों के लिए यह अब भी बेहद खास अनुभव हो सकता है। ऐसा ही एक प्यारा पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। X यूजर Ami Palan ने फ्लाइट में अपने पास बैठे एक यात्री की तस्वीर शेयर की।

यात्री को विंडो सीट मिली थी और वह खिड़की के बाहर दिखाई दे रहे नजारे को अपने तक रखने के बजाय वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार को भी दिखा रहा था। उसने अपना फोन खिड़की की तरफ कर दिया, ताकि घर बैठे उसके परिवार वाले भी वही दृश्य देख सकें। परिवार ने जब स्क्रीन पर यह नजारा देखा तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। उन्होंने यात्री से कहा, 'तुम्ही लकी आहात', यानी 'आप भाग्यशाली हैं।'

प्लेन की खिड़की से परिवार को दिखाया खूबसूरत नजारा

Ami Palan के मुताबिक, तस्वीर में साफ नजर आ रहा था कि यात्री अपने परिवार के साथ उस पल को साझा करना चाहता था। उसके लिए विमान की खिड़की से बाहर देखना शायद सफर का सामान्य हिस्सा रहा हो, लेकिन परिवार के लिए यह एक खास अनुभव था।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए Ami ने इस बात की ओर भी ध्यान दिलाया कि जिंदगी में कई ऐसी छोटी-छोटी खुशियां होती हैं, जिन्हें हम अक्सर सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

किसी व्यक्ति के लिए जो चीज रोजमर्रा की हो सकती है, वही दूसरे व्यक्ति के लिए सपने या यादगार अनुभव का हिस्सा हो सकती है। यही वजह है कि यात्री का अपने परिवार को वीडियो कॉल पर नजारा दिखाना लोगों को काफी भावुक कर गया।

परिवार की खुशी ने जीत लिया लोगों का दिल

पोस्ट वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए। कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार की पहली फ्लाइट को खास बनाने के लिए पहले से तैयारी की थी। एक यूजर ने याद किया कि उसने अपने परिवार की पहली फ्लाइट Vistara से बुक की थी और विंडो सीट भी चुनी थी, ताकि परिवार वाले हवाई सफर का पूरा आनंद ले सकें।

कई लोगों ने परिवार के 'तुम्ही लकी आहात' कहने वाले रिएक्शन को सबसे प्यारा हिस्सा बताया। यूजर्स ने कहा कि यह तस्वीर याद दिलाती है कि जो अनुभव कुछ लोगों के लिए सामान्य हो चुका है, वह किसी दूसरे के लिए जीवन का बेहद खास और यादगार पल हो सकता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे