वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

मां-बाप की शादी का वीडियो एल्बम देखकर नाचने लगे बच्चे, मजेदार वीडियो वायरल

Parents Wedding Video : पिता ने बच्चों को अपनी शादी का पुराना वीडियो दिखाया। बारात का नजारा देखते ही बच्चे टीवी के सामने जमकर डांस करने लगे और उनका मजेदार वीडियो वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Kids Funny Dance : बच्चों का अपने माता-पिता से यह पूछना आम बात है कि उनकी शादी के समय वे कहां थे। इसी सवाल को एक पिता ने मजेदार अंदाज में यादगार बना दिया। उन्होंने घर के लिविंग रूम में टीवी पर अपनी शादी का पुराना वीडियो चलाया।

वीडियो में जैसे ही बारात का नजारा आया, बच्चे खुद को रोक नहीं पाए और टीवी के सामने ही बारातियों की तरह डांस करने लगे। बच्चों का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

बच्चों ने खुद को समझा बाराती

वीडियो को एक्स पर @kimchihumein नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। क्लिप में टीवी पर पिता की शादी की पुरानी रिकॉर्डिंग चलती नजर आती है। बारात में ढोल-ताशे बज रहे हैं और लोग जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान बच्चे भी टीवी के सामने खड़े होकर डांस करने लगते हैं। छोटी बेटी हाथ में गिलास और चम्मच लेकर पूरे जोश में थिरकती नजर आती है। उसके एक्सप्रेशन और डांस करने का अंदाज वीडियो को और मजेदार बना देते हैं।

पुराने शादी के वीडियो को देखकर बच्चों ने ऐसा डांस किया, जैसे वे उसी बारात का हिस्सा हों। बेटे और बेटी दोनों पूरे उत्साह के साथ कदम मिलाते नजर आते हैं। इस पूरे पल ने परिवार के लिए पुरानी यादों को एक नई खुशी से जोड़ दिया। पिता ने बच्चों को केवल अपनी शादी का वीडियो नहीं दिखाया, बल्कि उन्हें उस खास दिन की खुशी का हिस्सा भी बना दिया, जब वे खुद परिवार में मौजूद नहीं थे।

यूजर्स बोले- सच्चे बाराती यही हैं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “सच्चे बाराती यही हैं।” वहीं दूसरे ने मजाक करते हुए कहा कि अपनी ही शादी का वीडियो इस तरह देखने वाला आदमी पहली बार देखा है।

एक अन्य यूजर ने बच्ची के डांस को देखकर लिखा कि उसमें “अंकल वाली एनर्जी” है। कई लोगों ने कहा कि बच्चों की मासूमियत और पुराने पारिवारिक वीडियो का यह मेल दिल खुश कर देने वाला है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे