मरियम नवाज वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

पाकिस्तानी आवाम ने फाड़े मरियम नवाज के कपड़े, सामने आया शर्मनाक VIDEO...तो मच गया बवाल!

Viral News: पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की चीफ मिनिस्टर मरियम नवाज के साथ शर्मनाक हरकत की गई है।

अभिषेक सिंह

Maryam Nawaz Viral Video: पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की चीफ मिनिस्टर मरियम नवाज के साथ शर्मनाक हरकत की गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि मरियम नवाज अपने ही प्रांत यानी पंजाब के किसी हिस्से के दौरे पर गई थीं। जहां अचानक ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच धक्का-मुक्की में मरियम नवाज की कमीज फट गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जोर-शोर से फैलाया जा रहा है।

वीडियो में क्या कुछ दिखा?

जानकारी के मुताबिक, मरियम नवाज जब जनता के बीच में पहुंचती हैं तो लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने को लेकर उत्सुक हो जाते हैं। वहां पर भीड़ इतनी होती है कि संभल पाना भी मुश्किल लगता है। इसी अफरा-तफरी में मरियम नवाज की कमीज खिंचती है और कंधे के पास फट जाती है। वीडियो में वह उसे छिपाने की कोशिश करती हुई भी दिखाई देती हैं।

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के दावे

इस वाकये को सोशल मीडिया पर तमाम हैंडल्स पर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स द्वारा अलग-अलग दावे भी किए जा रहे हैं। वीडियो को एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए जितेन्द्र प्रताप सिंह @jpsin1 लिखते हैं कि मरियम नवाज के कपडे फाड़ दिया पाकिस्तान की आवाम ने। पाकिस्तान सरकार द्वारा गाजा पर डबल गेम खेले जाने पर पाकिस्तान की कट्टरपंथी जमात बेहद नाराज है।

जितेन्द्र प्रताप आगे यह भी लिखा कि उधर कल ईरान के राष्ट्रपति ने भी कह दिया जिस ट्रंप ने मेरे देश पर बमबारी किया उस ट्रंप को शांति का नोबेल पुरस्कार देने की मांग पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कैसे कर सकते हैं। कई अन्य यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यह ख़बर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। नवभारतलाइडॉटकॉम इस वीडियो की सत्यता और इसके साथ किए जा रहे किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करता है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज