एनएसयूआई महिला कार्यकर्ता और महिला पुलिस के झड़प का वीडियो वायरल सोर्स-सोशल मीडिया
वायरल

बाल खींचे, चले थप्पड़ और लात-घूंसे... दिल्ली में NSUI की महिला कार्यकर्ता और पुलिस में मारपीट, वायरल हुआ VIDEO

Women Police Clash Video: दिल्ली के कनॉट प्लेस में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI के प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिसकर्मियों के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights

  • दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन।

  • महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिसकर्मियों के बीच कथित धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • NSUI ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जारी रखने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

NSUI Protest: दिल्ली के कनॉट प्लेस में मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ NSUI के प्रदर्शन के दौरान उस वक्त तनाव बढ़ गया, जब महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 के पास हुए प्रदर्शन में पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। NSUI ने चुनावी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर विरोध जारी रखने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई है।

महिला प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प का वीडियो वायरल

दिल्ली के कनॉट प्लेस में NSUI के प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिसकर्मियों के बीच टकराव देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सामने वीडियो में दोनों पक्षों के बीच एक खड़ी बस में धक्का-मुक्की और एक-दूसरे के बाल खींचने जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जिसका वीडियो NSUI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर अपलोड किया है।

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

बता दें कि NSUI कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कनॉट प्लेस स्थित राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 7 के पास प्रदर्शन किया।

अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई।

NSUI ने दी तीन दिन तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि यदि संगठन को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलती है, तो कार्यकर्ता कनॉट प्लेस में ही धरना देंगे।

उन्होंने कहा कि NSUI का विरोध प्रदर्शन आज, कल और परसों भी जारी रहेगा। संगठन का कहना है कि वह चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अपने सवालों को लेकर आवाज उठाता रहेगा।

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा

NEET UG पेपर लीक केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल, आरोपी शेषराव की खुल रही कलई; 22 अक्टूबर को फिर सुनवाई

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह