Photo Credit- Supriya Sahu Instagram 
वायरल

अब कपड़े का थैला बनाना एटीएम से पैसे निकालने जितना आसान, देखिए ये वायरल वीडियो

दामिनी सिंह

मुंबई : आपने एटीएम मशीन से पैसे तो निकला ही होगा और लोगो को पैसे निकलते हुए तो अक्सर देखा भी होगा। लेकिन क्या आपने किसी मशीन में सिक्का डालकर कपडे का थैला बहार निकलते हुए देखा है। ये थोड़ा आश्चर्यजनक है पर सच है। ट्विटर पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमे आप सिक्का डालेंगे और बदले में कुछ ही सकेंड में कपड़े का थैला बाहर आ जाएगा। 

दरअसल, आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने एक ऐसी ही मशीन का वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। क्लिप को शेयर करते हुए साहू ने लिखा, 'मंजपाई वेंडिंग मशीन आखिरकार आ गई है। सार्वजनिक स्थानों पर सस्ती कीमत पर कपड़े के थैले उपलब्ध कराना एक चुनौती है। हम इन मशीनों को बाजार स्थानों और बस स्टॉप आदि पर स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं, प्रोटोटाइप तैयार है। और विवरण जल्द ही आ जाएगा।' 

गौरतलब है, सुप्रिया साहू द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में वो खुद ही नज़र आ रहीं हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं, साहू 10 रुपये का सिक्का वेंडिंग मशीन में डालती है और बदले में एक कपड़े थैला बाहर निकल आता है। अगर बात करे प्लास्टिक के थैले की तो इसने हमारे जीवन में बेहद ही ख़ास जगह बना लिया है। न तो थैलों के बीना कोई शोपिंग हो सकती है और नहीं किसी सामान को आप लेकर आसानी से घर तक पहुंच सकते हैं। 

प्लास्टिक के कारण आज पूरी दुनिया में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। जो मानव जाती के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। इसका परिणाम कई गंभीर बीमारियों और पर्यावरण पर साफ़ नजर आने लगा है। बता दें कि प्लास्टिक की जिंदगी 400 साल तो आराम से होती है। इसे पूरी तरह से नष्ट करना बेहद ही मुश्किल है लेकिन अब मंजपाई वेंडिंग मशीन की मदद से इससे पीछा छुड़ाना बेहद ही आसान हो जाऐगा।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते