वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नोएडा के शिवालिक पार्क में फ्लावर शो के फूल तोड़ते दिखे लोग, वीडियो देख भड़के यूजर्स

People Stealing Flowers : नोएडा के शिवालिक पार्क में आयोजित फ्लावर शो के दौरान लोगों द्वारा फूल तोड़ने का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर नाराजगी। कई यूजर्स ने इसे सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान बताया।

हितेश तिवारी

Noida Flower Show Viral Video : नोएडा के शिवालिक पार्क में आयोजित फ्लावर शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पार्क में चार दिन के लिए भव्य फ्लावर शो लगाया गया था, जिसकी इस बार की थीम केदारनाथ थी।

रंग-बिरंगे फूलों से करीब 40 फीट ऊंचे मंदिर की आकृति बनाई गई थी। लेकिन इस सुंदर सजावट को कुछ लोगों ने नुकसान पहुंचा दिया। वीडियो में कई लोग पार्क में लगे फूलों को तोड़ते और अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

फ्लावर शो में फूल चुराते दिखे लोग

यह वीडियो सूरज कुमार बुद्ध नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसे दो हिस्सों में पोस्ट किया गया। पहले हिस्से में कुछ लोग पेड़ों और सजावटी हिस्सों से फूल निकालते दिख रहे हैं, जबकि पीछे से कोई कहता सुनाई देता है-“सब पढ़े-लिखे लोग हैं।”

दूसरे वीडियो में कुछ बुजुर्ग और युवक-युवतियां भी फूल तोड़ते नजर आते हैं। जब उन्हें टोका गया तो पहले उन्होंने अनसुना किया, फिर बहस करने लगे। एक बुजुर्ग महिला को गुस्से में फूल फेंकते हुए भी देखा गया।

वीडियो देख भड़के लोग

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराजगी है। कई यूजर्स ने इसे सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान बताया और कहा कि ऐसी मानसिकता के कारण ही देश की छवि खराब होती है।

लोगों का कहना है कि अगर हम खुद ही सार्वजनिक स्थानों और आयोजनों का सम्मान नहीं करेंगे, तो बदलाव की उम्मीद कैसे की जा सकती है। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि आखिर हम सार्वजनिक संपत्ति को लेकर कब जिम्मेदार बनेंगे।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन