वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नए साल से पहले पैरों में पटाखे बांधकर किया ब्रेकडांस, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल

Fireworks Breakdance : नए साल के जश्न से पहले जर्मनी के ब्रेकडांस आर्टिस्ट्स का पटाखों के साथ किया गया खतरनाक स्टंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Dangerous Stunt Video : नया साल आने में कुछ ही दिन बचे हैं और सोशल मीडिया पर जश्न की तैयारियों से जुड़े वीडियो अभी से वायरल होने लगे हैं। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वायरल क्लिप में कुछ लोग पैरों में पटाखे बांधकर ब्रेकडांस करते हुए खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लोग एक हाथ पर उल्टा खड़े होकर कलाबाजियां खाते हैं और उसी दौरान पैरों में बंधे पटाखों से जबरदस्त आतिशबाजी होती है। यह वीडियो इतना रोमांचक है कि लोग बिना पलक झपके इसे देखते रह जाते हैं।

पैरों में आतिशबाजी बांधकर खतरनाक स्टंट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lilamok नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो का कैप्शन है- “Loading 2026।” पोस्ट करने वाले शख्स ने खुद को प्रोफेशनल ब्रेकडांस परफॉर्मर बताया है और अपने प्रोफाइल में खुद को ब्रेकडांस चैंपियन भी लिखा है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा ग्रुप जर्मनी का रहने वाला है। वीडियो के साथ उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “यही वजह है कि महिलाएं ज्यादा समय तक जिंदा रहती हैं,” और साथ में हंसने वाले इमोजी लगाए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह स्टंट किसी आम आदमी के लिए नहीं है।

लोग इनके हुनर की तारीफ कर रहे हैं

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि यह ग्रुप साल 2014 से इस तरह के परफॉर्मेंस करता आ रहा है और सभी लोग प्रोफेशनल हैं। उन्होंने अपने ग्रुप के बाकी मेंबर्स को “Partner in crime” कहते हुए टैग भी किया है।

यही नहीं, इस शख्स ने नए साल 2026 की तैयारी के नाम से एक और वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पूरा ग्रुप पैरों में आतिशबाजी बांधकर इसी तरह के खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग इनके हुनर की तारीफ कर रहे हैं, तो कई यूजर्स इसे बेहद खतरनाक बताते हुए सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष को किया रिहा, 2 बजे CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 30 हजार जवान तैनात

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश