वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल

Mumbai Rent Viral Video : मुंबई में बढ़ते किराए पर एक युवक का मजेदार वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में उसने बताया कि सपने पूरे करने मुंबई आया था, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती किराया भरना बन गया।

हितेश तिवारी

Mumbai Housing Cost : मुंबई को लंबे समय से सपनों का शहर कहा जाता है, जहां लोग अपने करियर और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए देशभर से पहुंचते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस चमकदार तस्वीर के पीछे की एक बड़ी सच्चाई को मजेदार अंदाज में सामने रखा है। इंस्टाग्राम क्रिएटर जग्रत थिरवानी ने अपने वीडियो में दिखाया कि मुंबई आने के बाद लोगों की सबसे बड़ी चिंता अक्सर सपने नहीं, बल्कि हर महीने का किराया बन जाता है।

मुंबई में महंगे किराए पर युवक ने बनाया मजेदार वीडियो

वायरल वीडियो में जग्रत एक ऐसे फ्लैट के अंदर खड़े दिखाई देते हैं जिसमें बालकनी तक नहीं है। इसी फ्लैट को बैकग्राउंड बनाकर वह मुंबई आने का अपना अनुभव साझा करते हैं। वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि वह बड़े सपने लेकर मुंबई आए थे, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें समझ आया कि सबसे मुश्किल काम सपनों को पूरा करना नहीं, बल्कि किराया भरना है। वीडियो के अंत में वह व्यंग्यात्मक अंदाज में लोगों को सलाह देते हैं कि ऐसे सपने देखें जिन्हें पूरा करने के लिए मुंबई शिफ्ट न होना पड़े।

हालांकि वीडियो पूरी तरह हास्य के अंदाज में बनाया गया है, लेकिन इसने मुंबई में रहने वाले हजारों लोगों की हकीकत को भी उजागर कर दिया। देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई में मकानों का किराया, सिक्योरिटी डिपॉजिट और ब्रोकर फीस अक्सर नए लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन जाते हैं। कई लोग अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा सिर्फ रहने की व्यवस्था पर खर्च कर देते हैं।

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपने अनुभव साझा किए। एक यूजर ने लिखा, "मुंबई सबसे पहले आपकी प्रतिभा नहीं, आपके बैंक बैलेंस का टेस्ट लेती है।" दूसरे यूजर ने कहा, "यह वीडियो मजेदार जरूर है, लेकिन मुंबई में रहने वाले हर इंसान की सच्चाई भी यही है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "लोग करियर बनाने मुंबई आते हैं, लेकिन आधा समय किराया, डिपॉजिट और ब्रोकर चार्ज का हिसाब लगाने में निकल जाता है।"

जग्रत थिरवानी का यह वायरल वीडियो लोगों को हंसाने के साथ-साथ मुंबई के महंगे हाउसिंग मार्केट की ओर भी ध्यान खींच रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इससे खुद को जोड़कर देख रहे हैं।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन