प्रतीकात्मक तस्वीर  
वायरल

मुंबई के शख्स को ऑनलाइन वीडियो कॉल पर सेक्स करना पड़ा भारी, इतने लाख का लगा चूना

दामिनी सिंह

मुंबई : आजकल ऑनलाइन चीटिंग (Online Cheating) के केस अब आम बात हो गई है। ऑनलाइन चीटिंग का धंधा (Business) पूरी दुनिया में बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। इसके चक्कर में कई लोग अपनी गाढ़ी कमाई गवां चुके हैं। ऐसा नहीं है कि इनपर लगाम लगाने के लिए पुलिस (Police) कोई कार्रवाई नहीं करती है। लोगों को जागरूक (Aware) करने से लेकर पुलिस की सायबर क्राइम (Cybercrime) की टीम ऑनलाइन ठगी और लूटपाट करने वालों को गिरफ्तार भी करती आ रही है, लेकिन उसके बावजूद भी कई लोग ऐसे हैं जो पुलिस की एडवायजरी (Advisory) को अनदेखा करते हैं और इनके जाल में फंस जाते हैं।

एक ऐसा ही बेहद हैरान कर देने वाला मामला देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सामने आया है। जहां पर एक शख्स को ऑनलाइन सेक्स करना बहुत भारी पड़ गया है। दरअसल,  57 साल के शख्स को 11 जून को एक वॉट्सऐप मेसेज आया। जिसमें 'सेक्स के लिए इंट्रेस्टेड हैं' ऐसा पूछा गया। वॉट्सऐप मैसेज पर शख्स ने रिप्लाई करते हुए हां में जवाब दिया, फिर ऑनलाइन सेक्स के दौरान सामने से महिला ने उनके कपड़े उतरवा लिए और उसके बाद वीडियो बना लिया। 

वीडियो बनाने के बाद दिल्ली साइबर क्राइम के नाम पर ठगी करने वालों ने कॉल किया और वीडियो भेजकर गिरफ्तार करने की धमकी दी। जिसके बाद डरे हुए शख्स को कई किस्तों में उसे 2.06 लाख रुपये तक देने पड़े। खुद को ठगा हुआ पाने के बाद आखिरकार शख्स ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, लेकिन जब ब्लैकमेल किया जा रहा था। अगर उस वक्त शख्स पुलिस से संपर्क करता तो शायद पैसे बच जाते। बता दें, कि इस तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। जो फेसबुक मैसेंजर का भी प्रयोग करते हैं। इसलिए हमेशा ऐसी ठगी का शिकार बनने से सावधान रहें । 

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी