वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई लोकल में 10 साल बाद सख्त टीचर से हुई अचानक मुलाकात, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

Mumbai Local Viral Video : मुंबई लोकल ट्रेन में 10 साल बाद अपनी सख्त टीचर से अचानक हुई मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपने स्कूल के दिन याद कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Emotional Viral Video : क्लास में अक्सर डांटने वाली टीचर से दोबारा मिलने की सोच ही कई छात्रों को असहज कर देती है। लेकिन जब वही टीचर सालों बाद अचानक सामने आ जाएं और वो भी मुस्कुराते हुए, तो यह मुलाकात यादगार बन जाती है। मुंबई लोकल ट्रेन में हुई ऐसी ही एक भावुक मुलाकात का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोकल में मिली स्कूल की सख्त टीचर

यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज krupaya.rahate से शेयर किया गया है। वीडियो में एक महिला अपनी स्कूल टीचर से मुंबई लोकल में अचानक मिलती है। महिला अपनी टीचर को अपने करियर और अब तक की जर्नी के बारे में बताती नजर आती है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, मेरी सख्त टीचर से मिलिए।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर अपनी स्टूडेंट की बातें बड़े ध्यान से सुन रही हैं और लगातार मुस्कुरा रही हैं। जिन टीचर को कभी क्लास में सख्त और अनुशासनप्रिय माना जाता था, वही इस मुलाकात में बेहद नरम और खुश नजर आती हैं। यह पल न सिर्फ स्टूडेंट के लिए बल्कि देखने वालों के लिए भी खास बन जाता है।

यादें ताजा हो गईं, मोमेंट है भाई

इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों को याद किया। एक यूजर ने लिखा, यादें ताजा हो गईं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, मोमेंट है भाई।”

सबसे दिलचस्प कमेंट उस टीचर की एक और पूर्व छात्रा का रहा, जिसने लिखा, मैंने इन्हें कभी हंसते हुए नहीं देखा था।” इस कमेंट के बाद कई यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी और दिल के इमोजी शेयर किए।

लोगों का कहना है कि समय के साथ रिश्तों की परिभाषा बदल जाती है। जो टीचर कभी सख्त लगते थे, वही बाद में प्रेरणा और गर्व का कारण बन जाते हैं। यह वीडियो इसी बात को खूबसूरती से दर्शाता है कि गुरु और शिष्य का रिश्ता समय से परे होता है। यह वीडियो न सिर्फ एक मुलाकात को दिखाता है, बल्कि स्कूल लाइफ की उन यादों को भी ताजा करता है, जिन्हें लोग कभी भूल नहीं पाते।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां