वायरल

TV देखने के लिए लड़ रहे थे मां-बेटे, बीच में बैठे कुत्ते ने किया कुछ ऐसा, देखें वीडियो

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

काजल चोपड़े

मुंबई. सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों के वीडियो काफी वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। लोगों को भी ऐसे वीडियो काफी पसंद आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते है कि, मां और बेटा एक साथ बैठकर टीवी देख रहे है,  तभी दोनों आपस में रिमोट छीनने लगते है। मां और बेटे में रिमोट को लेकर छीना-झपटी को देखते हुए इन दोनों के बीच में बैठा कुत्ता ऐसा कुछ करता है, जिसे देखकर सभी लोग इस कुत्ते की समझदारी की तारीफ कर रहे है। 

इस वीडियो को @buitengebieden_ नाम के पेज से ट्विटर पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में मां और बेटे के बीच रिमोट को लेकर छीना-झपटी शुरू हो जाती है। इन दोनों की छीना-झपटी देखकर उनके बीच में बैठा कुत्ता परेशान हो जाता है और बेटे के हाथ से रिमोट छीनकर मां को दे देता है।  इसके बाद खुद बड़े ही आराम से अपनी जगह पर बैठ जाता है।  लेकिन, बाद में बेटा दोबारा मां से रिमोट लेने की कोशिश करता है तब कुत्ता बेटे पर नाराज हो जाता है और उसे रोकने लगता है।

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।  इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला