गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी कुएं का वीडियो वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया)
वायरल

मोरबी में रहस्यमयी कुएं से लोगों में दहशत, समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा पानी, VIDEO हो रहा वायरल

Morbi Well Viral Video: गुजरात के मोरबी में एक रहस्यमयी कुएं का पानी चार दिनों से समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा है। प्रशासन जांच में जुटा है, जबकि ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं।

अक्षय साहू

Morbi Mysterious Well: गुजरात के मोरबी जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां वीरपरड़ा गांव का एक रहस्यमयी कुआं चर्चा में है। पिछले चार दिनों से इस कुएं का पानी बिना किसी स्पष्ट कारण के समुद्र की लहरों की तरह लगातार हिलता नजर आ रहा है। इस घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है, लोग दूर-दूर से इस कुएं को देखने के लिए आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह करीब 18 फीट गहरा कुआं वीरपरड़ा गांव में नेशनल हाईवे के किनारे मौजूद है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद दूर-दूर से लोग इस अजीब नजारे को देखने आ रहे हैं। जबकि स्थानीय ग्रामीण इससे भगवान का चमत्कार मानकर पूजा-पाठ कर रहें हैं।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

ग्रामीणों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब कुएं में ऐसी हलचल देखी गई हो। दो दिन पहले भी पानी इसी तरह हिल रहा था, लेकिन बाद में यह पूरी तरह शांत हो गया था। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अगले ही दिन दोपहर करीब तीन बजे पानी में फिर से तेज हलचल शुरू हो गई। इसके बाद गांव में एक बार फिर चर्चा और अफवाहों का दौर शुरू हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुएं का निरीक्षण किया और शुरुआती जांच शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस घटना की सही वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। मोरबी के जिलाधिकारी ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

क्यों हो रही है कुएं में हलचल

कुछ ग्रामीणों का मानना है कि यह इलाका भूकंप प्रभावित यानी सीस्मिक जोन में आता है। इसलिए संभव है कि जमीन के अंदर होने वाली भूगर्भीय गतिविधियों की वजह से पानी में इस तरह की हलचल हो रही हो। हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जांच के बाद भूस्तर विशेषज्ञों ने शुरुआती तौर पर बताया कि यह घटना प्राकृतिक कारणों से भी हो सकती है। उनके मुताबिक, हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से कुएं का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। साथ ही तेज हवा और पानी के दबाव में बदलाव के कारण भी पानी में लहरें पैदा हो सकती हैं। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल भूकंप जैसी किसी गतिविधि के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?