वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

FACT CHECK : मुंबई में पकड़े गए आतंकियों का दावा निकला झूठा, वायरल वीडियो मॉक ड्रिल का है

Mock Drill मुंबई के लोखंडवाला से दो आतंकियों की गिरफ्तारी का दावा करने वाला वीडियो असल में ओशिवारा पुलिस की मॉक ड्रिल का निकला। दिल्ली धमाके के बाद यह वीडियो गलत दावे के साथ वायरल हुआ।

हितेश तिवारी

Fact Check : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और सुरक्षाकर्मी दो लोगों को जमीन पर गिराकर गिरफ्तार करते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स का है, जहां से दो आतंकवादियों को पकड़ा गया है।

वीडियो देखकर कई लोग घबरा गए और इलाके में दहशत फैल गई। लेकिन पड़ताल में पता चला कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। वीडियो किसी असली आतंकी गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि मुंबई पुलिस की मॉक ड्रिल का है, जिसे सुरक्षा तैयारियों की जाँच के लिए किया गया था।

वायरल वीडियो का सच

जब वीडियो का कीवर्ड सर्च किया तो इसमें दिखाई दे रहे सीन फ्री प्रेस जर्नल की 16 नवंबर 2025 की एक रिपोर्ट में भी मिले। रिपोर्ट के मुताबिक यह ड्रिल ओशिवारा थाना पुलिस द्वारा की गई थी। यह ड्रिल लाल किले के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था की तत्परता को परखने के लिए की गई थी।

न्यूज वेबसाइट पर मौजूद खबर का स्क्रीनशॉट।

उस धमाके में 14 लोगों की जान गई थी। इसके बाद देशभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था और अलग-अलग जगहों पर टेस्ट ड्रिल की गईं। वीडियो उसी रूटीन ड्रिल का हिस्सा था, जिसका गलत दावा सोशल मीडिया पर फैल गया।

वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत

पुलिस ने भी बताया कि “यह किसी आतंकी की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि मॉक ड्रिल थी। इसे रिकॉर्ड कर प्रशिक्षण के उद्देश्य से किया गया था।” वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर ने चैटबॉट Grok से पूछताछ करने पर AI ने भी गलत जानकारी दे दी और कहा कि यह गिरफ्तारी असली थी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जांच किए ऐसे वीडियो पर यक़ीन न करें, क्योंकि इससे बेवजह डर फैलता है और कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। साफ है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन