SCO समिट के वायरल मीम्स 
वायरल

SCO में मोदी-पुतिन की बातचीत लीक! शहबाज से गले लगते ही एर्दोगन का पर्स चोरी; X पर आई मीम्स की बाढ़

SCO Summit Viral Memes: चीन आयोजित SCO समिट के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। मजेदार मीम्स बनाने वाले मीमरों के निशाने पर ट्रंप और शहबाज शरीफ रहे।

Saurabh Pal

SCO Summit Viral Memes: चीन के उत्तरी शहर तियानजिन 25 वां SCO समिट 2025 हो रहा है। इस बार का आयोजन कई मायनों में खास है। इसके कूटनीतिक और राजनीतिक महत्व हैं। SCO समिट 2025 अब तक का सबसे बड़ा व भव्य आयोजन है। मेजबान के तौर पर चीन भी काफी उत्साहित है। क्योंकि युद्ध व ट्रेड वॉर के बीच एशिया में एक ऐसा आयोजन हो रहा है, जिसमें भारत-रूस सहित 20 बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष चीन पहुंचे हैं।

इसके साथ ही पीएम मोदी 7 साल बाद चीन जा रहे हैं। इस समिट में भारत-रूस-चीन जैसी वैश्विक महाशक्तियां एक मंच पर होंगी। अमेरिका के खिलाफ मानी जा रही हैं। इन सब के बीच पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी पहुंचे हैं, ऑपरेशन सिंदूर बाद पीएम मोदी से शहबाज शरीफ का सामना हुआ। इस समिट का मीम्स की दुनिया पहले से इंतजार चल रहा था। मीमरों ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी है। ऐसे-ऐसे मीम्स एक्स पर तैर रहे हैं, जिन्हें देख हंस-हंस कर कोई भी लोटपोट हो जाएगा।

ट्रंप के टैरिफ का मोदी ने बनाया मजाक

भारत-रूस और चीन जैसी वैश्विक शक्तियों के बीच पाकिस्तान सहमा हुआ दिखा। ऐसे कई मौके आए जब पीएम मोदी शहबाज शरीफ के सामने से गुजरे और उधर देखा तक नहीं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने मोदी-जिनपिंग और पुतिन के बातचीत का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहबाज शरीफ अलग-थलग खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक आवाज भी आ रही है, जिसमें मोदी ट्रंप और शहबाज शरीफ का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं -देखें वीडियो

शहबाज से मीटिंग के बाद अर्दोगन का पर्स चोरी

वहीं दूसरा मीम शहबाज शरीफ और तुर्किए के राष्ट्रपति अर्दोगन की मुलाकात पर है। एक सोशल मीडिया यूजर ने अंग्रेजी में लिखा" SCO समिट में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और तुर्किए राष्ट्रपति अर्दोगन की मीटिंग हुई। इसके बाद अर्दोगन का पर्स नहीं मिल रहा है"

SCO समिट में वेटर बने शहबाज शरीफ

तीसरे मीम में पीएम मोदी और पुतिन बातचीत कर रहे हैं। इस तस्वीर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ को वेटर के तौर पर दिखाया गया है। तस्वीर में शहबाज शरीफ जूस लेकर खड़े नजर आ रहे हैं।

नोट- सोशल मीडिया पर वायरल मीम, वायरल वीडियो की नवभारत न पुष्टि करता है और न ही समर्थन करता है। यह सभी मीम सोशल मीडिया यूजर द्वारा बनाए गए हैं।

साहिल के शरीर में 200 छर्रे, राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस स्टेशन पर धरना, बोले- बिना FIR के नहीं हटेंगे

शांति चाहते हैं, तो युद्ध की तैयारी करें...पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने पाकिस्तान और चीन को लेकर दी बड़ी चेतावनी

48 घंटे में गिरफ्तारी वरना... जयपुर में CJP टीम पर हमले के बाद मदन दिलावर पर आई आंच, आशुतोष ने बताया जिम्मेदार

RTI में बड़ा खुलासा: दिल्ली में पैलेट गन से घायलों का आंकड़ा दोगुना, AIIMS और RML क्यों छिपा रहे जानकारी?

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद