मां भवानी की प्रतिमा का मेकअप वीडियो वायरल 
वायरल

हेयर स्टाइल से लेकर साड़ी के स्टाइल तक मां भवानी का किया ऐसा मेकअप, देखकर जय माता दी बोले बिना नहीं रह पायेंगे आप

मुबंई बेस्ड मेकअप आर्टिस्ट विराज मां भवानी के नौ रुपों का मेकअप कर रहे है और हर दिन वीडियो भी शेयर कर रहे है। वीडियो को यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वीडियो को यूजर्स जमकर शेयर कर रहे है और जय माता दी कमेंट कर रहे है।

रोजी सिन्हा

मां भवानी की आराधना के दिन यानी नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। आज यानी 5 अक्टूबर को नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज मां भवानी के तीसरे स्वरुप मां चंद्रघंटा की पूजा की जा रही है। सभी सोशल मीडिया मां भवानी की रील्स, पोस्ट से सराबोर है। ऐसा ही मां भवानी के मेकअप का वीडियो इंस्टाग्राम पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है वहीं हजारों लोगों ने कमेंट और शेयर किया। वीडियो में मां की प्रतिमा का बेहद ही आकर्षक तरीके से मेकअप करते हुए दिखाया गया है। वीडियो विराज पाटिल मेकअप आर्टिस्ट द्वारा शेयर किया गया है। विराज मुबंई बेस्ड मेकअप आर्टिस्ट है।

नवरात्रि की शुरुआत से ही मां भवानी की प्रतिमा का कर रहे है मेकअप नवरात्रि को शुरु हुए तीन दिन हो गए है। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की गई। मेकअप आर्टिस्ट ने मां शैलपुत्री की प्रतिमा का भी मेकअप किया। इसका भी वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ। इस वीडियो पर 41 मिलियन व्यूज है। वीडियो में प्रतिमा को अल्ता, बाजूबंद, चूडी, बिंदी, मांगटीका आदि पहनाकर सजाया गया है। मां शैलपुत्री के अलावा मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा का भी जबरदस्त मेकअप किया गया है। मां ब्रह्मचारिणी को बनारसी साड़ी, गजरे से सजाया गया है।

मां चंद्रघंटा की प्रतिमा को भी सजाया गया मेकअप आर्टिस्ट ने नवरात्रि की सीरिज चलाई हुई है। सीरिज में नवरात्रि के नौ दिन मां भवानी के अलग- अलग स्वरुपों का मेकअप किया जाएगा। तीसरे दिन चंद्रघंटा की प्रतिमा का मेकअप किया गया है। मां की प्रतिमा को मुकुट, नथ से सजाया गया है। इस वीडियो को अभी तक 95 हजार व्यूज मिले है।

यूजर्स जमकर कर रहे है कमेंट

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर अंकिता ने कितनी सुंदर है हमारी दुर्गा मां लिखा है वहीं दूसरे यूजर जय माता दी लिखे बिना नहीं रह पा रहे है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना