वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बस के सामने दौड़ पड़ी मासूम बच्ची, एक सेकंड की दूरी ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Road Accident Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में छोटी बच्ची सड़क पार करते हुए तेज रफ्तार बस के बेहद करीब पहुंच जाती है। महज एक सेकंड की दूरी उसे बड़े हादसे से बचा लेती है।

हितेश तिवारी

Little Girl Viral Video : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम जा रही हैं। वीडियो में एक छोटी बच्ची सड़क पार करते समय बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच जाती है।

कुछ सेकंड का यह वीडियो लोगों को बच्चों की सुरक्षा और सड़क पर सावधानी बरतने की अहमियत याद दिला रहा है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरानी जता रहे हैं और इसे माता-पिता के लिए एक बड़ी चेतावनी बता रहे हैं।

बस के सामने दौड़ पड़ी मासूम बच्ची बाल-बाल बची

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची अचानक भागते हुए सड़क पार करने लगती है। सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो की वजह से सामने से आ रही बस के चालक को बच्ची दिखाई नहीं देती। जैसे ही बच्ची टेम्पो के सामने से निकलती है, वह सीधे बस के बेहद करीब पहुंच जाती है।

एक पल के लिए ऐसा लगता है कि अब बड़ा हादसा हो जाएगा, लेकिन किस्मत से बच्ची बस के सामने आने से कुछ ही सेकंड पहले रुक जाती है और सुरक्षित बच निकलती है। बाद में वह तुरंत पीछे की ओर लौट जाती है। जब बस चालक की नजर बच्ची पर पड़ती है तो वह भी बस रोक देता है। यदि बच्ची एक सेकंड पहले आगे बढ़ जाती, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

यूजर्स ने इसे माता-पिता की लापरवाही बताया

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।" वीडियो देखने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं।

कई यूजर्स ने इसे माता-पिता की लापरवाही बताया, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि बच्ची की किस्मत अच्छी थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं कुछ यूजर्स ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि सड़क पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर जरा सी चूक भी गंभीर परिणाम ला सकती है।

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार