वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पीछे से आया लकड़बग्घा और कांप उठा तेंदुआ, जंगल की इस टक्कर ने उड़ा दिए होश; वीडियो वायरल

Leopard Viral Video : जंगल में आराम कर रहे तेंदुए के पीछे अचानक पहुंच गया लकड़बग्घा, पलटते ही तेंदुए का रिएक्शन देख लोग बोले – शिकारी भी डर सकता है।

हितेश तिवारी

Hyena Leopard Fight : जंगल का तेंदुआ भले ही शेर या बाघ जितना ताकतवर न माना जाए, लेकिन उसे एक बेहद खतरनाक शिकारी माना जाता है। अपनी फुर्ती, ताकत और अचानक हमला करने की क्षमता के लिए तेंदुआ जाना जाता है।

लेकिन जब वही तेंदुआ किसी अनहोनी से चौंक जाए, तो नजारा बिल्कुल अलग हो जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ चैन से बैठा नजर आता है और पीछे से अचानक एक लकड़बग्घा आ जाता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ जंगल में पीठ करके आराम कर रहा होता है और उसे आसपास की किसी भी हलचल की भनक तक नहीं लगती। इसी दौरान पीछे से एक लकड़बग्घा धीरे-धीरे उसके पास पहुंच जाता है।

जैसे ही तेंदुआ पलटकर देखता है, वह एकदम अटैकिंग मोड में आ जाता है। उसके चेहरे के हाव-भाव साफ दिखाते हैं कि वह बुरी तरह चौंक गया है। हालांकि तेंदुआ हमला नहीं करता, लेकिन उसकी दहाड़ और बॉडी लैंग्वेज डर को साफ जाहिर करती है।

शिकारी भी कभी-कभी शिकार जैसा डर जाता है

जानकारों के मुताबिक, तेंदुआ अकेले में लकड़बग्घे से ज्यादा ताकतवर होता है, लेकिन लकड़बग्घे अक्सर झुंड में हमला करते हैं। यही वजह है कि तेंदुआ किसी भी लकड़बग्घे को देखकर सतर्क हो जाता है, क्योंकि उसे डर रहता है कि कहीं आसपास उसका झुंड न हो।

इसी कारण तेंदुआ अपने शिकार को भी पेड़ पर ले जाकर खाता है। यह वीडियो X पर @AMAZlNGNATURE अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं कि “शिकारी भी कभी-कभी शिकार जैसा डर जाता है।”

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट