Langur Viral Video : बागपत में आयोजित किसानों की एक अहम बैठक उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब एक लंगूर अचानक मीटिंग हॉल में पहुंच गया। यह बैठक विकास भवन में चल रही थी, जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जा रही थी। बैठक में अस्मिता लाल और सुरज रॉय भी मौजूद थे। तभी “मत्रु” नाम से जाना जाने वाला लंगूर अंदर आया और सीधे जिला मजिस्ट्रेट की ओर बढ़ गया।
इस अप्रत्याशित स्थिति में जहां लोग चौंक सकते थे, वहीं डीएम अस्मिता लाल ने बेहद शांत और सहज व्यवहार दिखाया। उन्होंने घबराने के बजाय मुस्कुराते हुए अपनी कुर्सी खाली कर दी और मजाक में लंगूर से कहा, “यहां बैठ जाओ।”
उनके इस अंदाज से वहां मौजूद अधिकारी और किसान भी हंस पड़े और माहौल हल्का हो गया। इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : स्ट्रीट लाइट ने किया ‘चांद को रोशन’? वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये क्या जुगाड़ है!
बताया जा रहा है कि “मत्रु” इस इलाके में नया नहीं है और अक्सर कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास दिखाई देता है। इससे पहले भी वह एक किसान प्रदर्शन के दौरान डीएम के पास पहुंच चुका है और उनके साथ बैठ गया था। इस बार भी उसकी एंट्री ने सभी को हैरान करने के साथ-साथ मुस्कुराने का मौका दे दिया।