नई दिल्ली: सेल्फी का दीवानापन दुनिया भर के लोगों में आपको दिखेगा। उससे हुए कई हादसे भी आपको पता होंगे। ऐसा ही कुछ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इसवीडियो में एक महिला ऊंट (Camel) के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही है, इसके बाद जो होता है वह वाकई में देखने लायक होता है...
दरअसल एक महिला को ऊंट के साथ सेल्फी लेना बहुत भारी पड़ गया। अब इस वीडियो को देखकर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। दरअसल, वीडियो में एक महिला ऊंट के साथ सेल्फी ले रही है, लेकिन ऊंट (Camel) महिला के साथ कुछ ऐसा करता है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे, ऊंट ने महिला के साथ जो किया इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ऊंट के साथ सेल्फी ले रही है। ऊंट पिंजरे में बंद है और महिला उसके आगे मगन होकर सेल्फी ले रही है। अचानक ऊंट महिला के बालों को मुंह से पकड़कर खींच लेता है। इतना ही नहीं बल्कि ऊंट के खींचने से महिला के कुछ बाल उखड़ जाते हैं और वो जोर से चीख पड़ती है, लेकिन इससे बेखबर ऊंट महिला के बालों को मजे चबाकर खाने लगता है।
बता दें कि यह मजेदार यह वीडियो भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी प्रवीण अंगुसामी (Praveen Angusamy) ने अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter account) से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ऊंट के लिए क्विक और टेस्टी हाई-प्रोटीन ब्रेकफास्ट। 'सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आलम ये है लोगों को यह वीडियो (Video) काफी पसंद आ रहा है और इस पर जमकर चटकारे लिए जा रहे हैं। वीडियो पर लाइक्स और व्यूज का सिलसिला जारी है। अब अगर आप भी सेल्फी ले रहे है, तो जरा ध्यान से कही ये हादसा आपके साथ न हो जाए।