वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सिंगापुर में पानी में तैरता मिला कुरकुरे का पैकेट, वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस

Civic Sense Viral Video : सिंगापुर में पानी में तैरते कुरकुरे के खाली पैकेट का वीडियो वायरल हो गया है। भारतीय महिला ने स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

हितेश तिवारी

Kurkure Packet Singapore Video : सिंगापुर में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुनिया के पहले तैरते हुए एप्पल स्टोर के पास साफ पानी में कुरकुरे का एक खाली पैकेट तैरता हुआ नजर आता है। पानी में कुछ टहनियां और फूलों की पंखुड़ियां भी दिखाई देती हैं, लेकिन कोई अन्य प्लास्टिक कचरा नहीं दिखता।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह पैकेट किसने फेंका, लेकिन वीडियो ने स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदार व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इंस्टाग्राम पर @justflowwithjuhi नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ महिला ने लिखा कि इसे पानी में तैरता देख उनका दिल टूट गया।

सिंगापुर में पानी में तैरते दिखा कुरकुरे का पैकेट

वीडियो में महिला लोगों से अपील करती हैं कि चाहे वे अपने देश में हों या विदेश यात्रा पर, हर किसी की जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास के वातावरण को साफ रखे। उन्होंने कहा कि अगर लोग अपने साथ स्नैक्स लेकर घूम रहे हैं तो इस्तेमाल के बाद उसका रैपर कूड़ेदान में ही डालें, क्योंकि सिंगापुर जैसे शहरों में जगह-जगह डस्टबिन मौजूद हैं।

उनका कहना है कि पर्यावरण के प्रति लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से अपने छोटे-छोटे व्यवहार के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को समझने की भी अपील की।

वीडियो पर सिविक सेंस पर छिड़ी बहस

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने कहा कि विदेशों में भी अगर लोग कचरा फैलाएंगे तो इससे देश की छवि खराब होती है। एक यूजर ने लिखा, "सिंगापुर भी नहीं बचा।" वहीं दूसरे ने कहा, "हम जहां जाते हैं अपनी छाप छोड़ आते हैं।"

हालांकि कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि केवल कुरकुरे के पैकेट को देखकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि यह पैकेट हवा से भी उड़कर पानी में पहुंच सकता है, जबकि दूसरे ने पूछा कि बाकी कचरे पर चर्चा क्यों नहीं हो रही। कुल मिलाकर इस वीडियो ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता और सिविक सेंस को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा