वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई, कोलकाता का VIDEO देख लोग बोले- ये है असली Uber!

Kolkata Rain Video : कोलकाता के भवानीपुर में जलभराव के बीच एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे 'Uber Ultra Pro' बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Monsoon Viral Video : कोलकाता में मानसून की बारिश के बाद जलभराव की समस्या एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह सिर्फ पानी से भरी सड़कें नहीं बल्कि इंसानियत का एक अनोखा नजारा भी है। भवानीपुर इलाके से सामने आए एक वायरल वीडियो में एक शख्स दूसरे व्यक्ति को अपने कंधों पर बैठाकर पानी से भरी सड़क पार कराता नजर आ रहा है।

भारी बारिश के बाद इलाके में सड़कें पानी में डूब गई थीं, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इसी दौरान किसी ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

बारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिना शर्ट पहने व्यक्ति पानी से भरी सड़क में उतरता है और दूसरे व्यक्ति को अपने कंधों पर बैठा लेता है। इसके बाद वह सावधानी से जलभराव वाले हिस्से को पार करता है ताकि दूसरे व्यक्ति के कपड़े और जूते गीले न हों।

सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच वह धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और दूसरी तरफ पहुंचकर व्यक्ति को सुरक्षित सूखी जगह पर उतार देता है। आसपास खड़े लोग इस नजारे को देखते रहते हैं, जबकि सड़क पर वाहन और पैदल यात्री जलभराव की वजह से संघर्ष करते दिखाई देते हैं।

कोलकाता की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो को और मजेदार बनाने के लिए उस पर "Exclusive Uber rides for Bhawanipur area only" लिखा गया था, जबकि कैप्शन में इसे "Water Crossing Service" बताया गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजाक में उस शख्स को "Uber Ultra Pro" का खिताब देने की बात कही, जबकि दूसरे ने पूछा कि ऐसी सर्विस बुक कैसे की जा सकती है।

वहीं कई लोगों ने इस वीडियो के बहाने कोलकाता की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठाए। यूजर्स का कहना था कि यह वायरल वीडियो भले ही मजेदार हो, लेकिन यह शहर में हर साल होने वाली जलभराव की समस्या को भी उजागर करता है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है और इंसानियत के साथ-साथ शहर की समस्याओं पर भी चर्चा छेड़ रहा है।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां