वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘मेरे लौंडे का स्कूल में भौकाल नहीं!’ कनपुरिया पापा का वीडियो वायरल, लोगों ने ली जमकर मौज

Funny Father Rant Viral Video : कानपुर का एक शख्स अपने बेटे की स्कूल में कम पहचान को लेकर मजेदार अंदाज में चिंता जताता नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

हितेश तिवारी

Parenting Humor Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ठेठ कनपुरिया शख्स अपने बेटे की स्कूल में कम पॉपुलैरिटी को लेकर अनोखे अंदाज में चिंता जताता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर shanushuklacomedyvlogs नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

वीडियो में शख्स कहता है कि वह अपने बेटे को टिफिन देने स्कूल गया तो उसका “दिल टूट गया।” वह हैरानी जताते हुए कहता है कि आजकल के बच्चों को न चपरासी जानता है, न टीचर और न ही दूसरे बच्चे। यहां तक कि टिफिन देने के लिए उससे बच्चे का सेक्शन और रोल नंबर पूछा गया।

पिता बोले- आजकल के बच्चों का कोई भौकाल नहीं है

शख्स अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए बताता है कि जब उसके पिता स्कूल आते थे तो उन्हें “सेलिब्रिटी वाला सम्मान” मिलता था। वह मजाक में कहता है कि स्कूल का चपरासी, बस ड्राइवर, कंडक्टर और प्रिंसिपल तक उसका नाम जानते थे।

टिफिन देने से ज्यादा टीचर्स में इस बात की होड़ मच जाती थी कि उसकी कौन-कौन सी शिकायत पापा को बताई जाए। चाहे दो महीने पुरानी शरारत हो या तीन महीने पुरानी, कोई बात छूटनी नहीं चाहिए। अंत में वह हंसते हुए कहता है कि आजकल के बच्चे न पढ़ाई में आगे हैं, न खेलकूद में और न ही लड़ाई-झगड़े में।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा, “रोबोट बनते जा रहे हैं बच्चे।” एक अन्य यूजर ने कहा, “भाई, मुझे अपने दिन याद आ गए।” वहीं किसी ने मजाक में लिखा, “हमें तो प्रिंसिपल खुद घर छोड़ने आता था।”

एक और यूजर ने कमेंट किया कि उसका भतीजा तो स्कूल में रोज “आतंक” मचा देता है और हर दिन शिकायत आती है। कुल मिलाकर यह वीडियो सोशल मीडिया लोगों को हंसा रहा है और पुरानी बनाम नई पीढ़ी की तुलना पर हल्की-फुल्की बहस भी छेड़ रहा है।

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई