वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

कूड़ा बीनने वाले ने सड़क पर जा रही बच्ची से बंधवाई राखी, फिर सुरक्षा के लिए दे दिया अपना डंडा, VIDEO वायरल

Rakhi Viral Video : झारखंड के रामगढ़ में कूड़ा बीनने वाले एक शख्स ने सड़क पर जा रही स्कूल की बच्ची से राखी बंधवाई। इसके बाद उसने बच्ची को सुरक्षा के लिए अपना डंडा दे दिया।

हितेश तिवारी

Raksha Bandhan Rag Picker Video : रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के खून के रिश्ते का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्यार, सम्मान और सुरक्षा के रिश्ते को भी मजबूत करता है। झारखंड के रामगढ़ से सामने आया एक वीडियो इसी भावना की खूबसूरत मिसाल पेश कर रहा है।

वीडियो में एक कूड़ा बीनने वाला शख्स सड़क से गुजर रही एक स्कूल की बच्ची से राखी बंधवाता नजर आ रहा है। शुरुआत में बच्ची शख्स को देखकर डरती हुई उससे दूर जाती दिखाई देती है। हालांकि, बाद में वह रुकती है और उसके हाथ पर राखी बांध देती है। इसके बाद जो हुआ, उसने इस पूरे पल को भावुक बना दिया।

बच्ची ने कूड़ा बिनने वाले को बांधी राखी

वीडियो में राखी बंधवाने के बाद शख्स बच्ची के सामने नतमस्तक हो जाता है। इसके बाद वह कुछ सोचता हुआ नजर आता है कि बहन को तोहफे में क्या दिया जाए। उसके पास कोई महंगा गिफ्ट नहीं था, लेकिन इसके बाद उसने जो किया, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया। शख्स ने अपना डंडा निकाला और बच्ची को दे दिया।

इस पल को देखकर ऐसा लगा जैसे वह राखी के बदले अपनी बहन को सुरक्षा का भरोसा दे रहा हो। वीडियो को Soni Devi नाम के Instagram अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस दृश्य को भाई-बहन के रिश्ते और नारी सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं।

शख्स ने माथा टेककर बच्ची के पैर पड़े

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने शख्स के व्यवहार की तारीफ की। कुछ लोगों ने कमेंट में उसे 'पागल' कहे जाने पर भी आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा कि उसे भले ही पागल कह लो, लेकिन वह जानता है कि लड़कियों का सम्मान कैसे करना है। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह शख्स उन लोगों से कहीं बेहतर है, जो महिलाओं का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।

वहीं कुछ लोगों ने कहा कि इस घटना में रक्षाबंधन के साथ-साथ नारी शक्ति और सुरक्षा का संदेश भी दिखाई देता है। महंगे तोहफे की जगह अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाला डंडा देना इस वीडियो का सबसे भावुक हिस्सा बन गया। सोशल मीडिया पर यह छोटा-सा पल लोगों को रिश्तों की असली कीमत याद दिला रहा है।

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट