झालमुड़ी गूगल ट्रेंड (सोर्स-डिजाइन इमेज) 
वायरल

ट्रेंड सेट करने में माहिर PM Modi, गूगल पर 'झालमुड़ी' हो रहा सबसे ज्यादा सर्च, तोड़ा 22 साल का रिकॉर्ड

Narendra Modi Jhalmuri Break: पीएम मोदी का 'झालमुड़ी ब्रेक' बना गूगल का सबसे बड़ा ट्रेंड। सोशल मीडिया पर वीडियो को मिले 90 मिलियन से ज्यादा व्यूज।

सजल रघुवंशी

Jhalmuri Trending In Google: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री तो हैं ही, साथ में वह एक अच्छे 'ट्रेंडसेटर' भी हैं। यह बात हम नहीं बल्कि यह बात तो गूगल सर्च का ट्रैफिक कह रहा है। दरअसल, कल बंगाल में चुनावी रैली करने गए पीएम मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद चखा। जिसके बाद पिछले 22 सालों में गूगल सर्च पर झालमुड़ी के लिए ट्रैफिक सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट सरकारी सूत्रों के हवाले से यह दावा कर रहा है कि पीएम मोदी के झालमुड़ी वाले वीडियो को फेसबुक पर लगभग 9 करोड़ (90 मिलियन) बार देखा जा चुका है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

गूगल ट्रेंड्स पर टॉप में झालमुड़ी

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक साधारण सा 'झालमुड़ी ब्रेक' अब एक नेशनल ट्रेंड बन चुका है। गूगल ट्रेंड्स के आंकड़े गवाह हैं कि कल जैसे ही पीएम ने सड़क किनारे रुककर इस बंगाली स्नैक का आनंद लिया, वैसे ही 'Jhalmuri' की सर्च में अचानक जबरदस्त उछाल (Spike) देखा गया। बता दें कि 2004 से अब तक के इतिहास में 'झालमुड़ी' के लिए सर्च इंटरेस्ट अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। जो दिखाता है कि पीएम मोदी की एक छोटी सी गतिविधि कैसे किसी लोकल फूड को ग्लोबल लेवल पर ट्रेंड करा सकती है।

चुनावी रण के बीच पीएम ने लिया झालमुड़ी ब्रेक

रविवार को झाड़ग्राम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। पीएम मोदी ने झालमुड़ी बनवाई और दुकान के बाहर खड़े होकर उसका आनंद लिया। पीएम मोदी ने अपने झालमुड़ी ब्रेक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस ब्रेक की चर्चाएं तेज हो गई।

प्रधानमंत्री ने की झालमुड़ी की तारीफ

दुकानदार विक्रम शॉ ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रधानमंत्री उनकी दुकान पर आएंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि देश के प्रधानमंत्री मेरी दुकान पर झालमुड़ी खाने आए। उन्होंने बताया कि पीएम यहां आए और सबसे पहले मेरा नाम पूछा और हालचाल जाना। फिर मुझसे झालमुड़ी बनाने को कहा। जब मैंने झालमुड़ी बनाकर दी, तो उन्होंने उसकी कीमत पूछी। मैंने पैसे लेने से मना किया लेकिन उनके जोर देने पर पैसे ले लिए। शॉ ने बताया कि पीएम मोदी ने उनकी झालमुड़ी की तारीफ भी की।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज