वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जयपुर में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गुस्से में युवक की बुलेट बाइक तोड़ी; पुलिसकर्मी खड़े-खड़े देखते रहे

Woman Vandalizes Bike : जयपुर की सड़क पर एक महिला ने गुस्से में आकर युवक की बुलेट बाइक को तोड़ दिया। वायरल वीडियो में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ।

हितेश तिवारी

Jaipur Woman Damage Bike Viral Video : राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान कर देने वाला रोड रेज का मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक व्यस्त सड़क पर मामूली टक्कर के बाद एक महिला का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने युवक की बुलेट बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

आमतौर पर ऐसी घटनाएं बातचीत से सुलझ जाती हैं, लेकिन इस मामले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई। मौके पर मौजूद लोग महिला के इस आक्रामक व्यवहार को देखकर दंग रह गए और किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उसे रोक सके।

महिला ने तोड़ी युवक की बाइक, पुलिसकर्मी बने रहे तमाशबीन

वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि महिला पहले हेलमेट से बाइक पर वार करती है और फिर पत्थर या ईंट उठाकर लगातार बाइक को नुकसान पहुंचाती रहती है। वहीं, बाइक मालिक पूरी घटना को रिकॉर्ड करता नजर आता है और बार-बार महिला से रुकने की अपील करता है।

वह कहता है कि बाइक को पहले ही नुकसान हो चुका है और अब इसे छोड़ दें, लेकिन महिला और ज्यादा गुस्से में आ जाती है। हैरानी की बात यह है कि वहां ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद महिला को रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

वीडियो देख भड़के लोग, खुलेआम कानून की अनदेखी बताया

जैसे ही यह वायरल वीडियो सामने आया, लोगों का गुस्सा भड़क उठा। यूजर्स ने इसे खुलेआम कानून की अनदेखी बताया और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं सड़क पर दूसरों के लिए भी खतरा बन सकती हैं।

वहीं, कुछ यूजर्स ने वीडियो रिकॉर्ड करने वाले युवक की सराहना की, जिन्होंने पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, लेकिन यह घटना एक बार फिर सड़क पर संयम और जिम्मेदारी की अहमियत को याद दिलाती है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें