वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स -सोशल मीडिया) 
वायरल

पीछे बैठी थीं जैकलीन फर्नांडीज, यूजर की Reel पर खुद एक्ट्रेस ने किया कन्फर्म, वीडियो वायरल

Jacqueline Fernandez Spotted : दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में जैकलीन फर्नांडीज को देखकर यूजर ने बनाई Reel, जिस पर खुद एक्ट्रेस ने कमेंट कर पहचान कन्फर्म कर दी।

हितेश तिवारी

Jacqueline Fernandez Viral Video : बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन लोग किसी भी एक्ट्रेस को पहचानने में देर नहीं लगाते और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने यही साबित कर दिया है। इस वायरल Reel में नजर आ रहीं एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जैकलीन फर्नांडीज हैं, जिन्हें फिल्म मर्डर 2 से पहचान मिली थी और जो आगे चलकर सलमान खान के साथ भी काम कर चुकी हैं।

अब जैकलीन जल्द ही फिल्म वेलकम के तीसरे पार्ट में नजर आने वाली हैं। वीडियो में उन्हें बेहद सिंपल और निजी अंदाज में देखा जा सकता है, जिस वजह से यह क्लिप लोगों को और भी ज्यादा पसंद आ रही है।

दिल्ली के 5 स्टार होटल में जैकलीन फर्नांडीज बैठी नजर आईं

दरअसल, यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर @ca.rishabh.sethia ने पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ किसी दिल्ली के 5 स्टार होटल में बैठे हुए हैं और उनके ठीक पीछे जैकलीन फर्नांडीज बैठी नजर आती हैं।

ऋषभ इस पल को बड़े ही सलीके से कैमरे में कैद करते हैं और वीडियो के अंदर ही लिखते हैं, “मुझे लगता है कि मेरे पीछे जैकलीन फर्नांडीज हैं।” उन्होंने न तो एक्ट्रेस को डिस्टर्ब किया और न ही कैमरा उनकी तरफ घुमाया, बल्कि पूरे वीडियो में उनकी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया।

जैकलीन ने किया कमेंट- “Yup, that’s me”

सबसे दिलचस्प बात तब हुई जब खुद जैकलीन फर्नांडीज ने इस Reel पर कमेंट कर दिया। उन्होंने हंसने वाला इमोजी डालते हुए लिखा, “Yup, that’s me।” जैकलीन के इस एक कमेंट पर ही ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और सैकड़ों लोग रिप्लाई कर रहे हैं।

यह Reel पिछले 7 दिनों में 4 करोड़ से ज्यादा बार देखी जा चुकी है और करीब 6 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ऋषभ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यही असली क्लास है- सेलिब्रिटी को पहचानने के बावजूद उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना।

अभिजीत दिपके के लिए रूका दादी का अंतिम संस्कार, मां ने दिल्ली पुलिस को बताया झूठा, कहा- खबर देते तो तुरंत आता

Delhi CJP Protest LIVE: दिपके, सौरव और आशुतोष गिरफ्तार, दिल्ली में 30 हजार पुलिस-पैरामिलिट्री जवान तैनात

PM धन-धान्य कृषि योजना के 1 साल पूरे: 1.44 लाख करोड़ के बजट से 1.7 करोड़ किसानों की तकदीर बदलने की कोशिश

दिल्ली प्रदर्शन की यूएन तक गूंज! आमने-सामने भारत और UN मानवाधिकार ऑफिस, बेवजह दखल का लगाया आरोप

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी