वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

लंदन में 215 स्क्वायर फीट का घर, किराया ₹2.4 लाख! भारतीय महिला ने दिखाया अपना छोटा सा स्टूडियो

Rent in London : लंदन के वेम्बली पार्क में रहने वाली भारतीय महिला ने अपने 215 स्क्वायर फीट के स्टूडियो अपार्टमेंट का टूर कराया। घर का मासिक किराया करीब ₹2.4 लाख है।

हितेश तिवारी

London Rent Viral Video : लंदन में घर का किराया कितना महंगा हो सकता है, इसका अंदाजा एक वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है। वेम्बली पार्क में रहने वाली एक भारतीय महिला ने अपने 215 स्क्वायर फीट के स्टूडियो अपार्टमेंट का पूरा टूर कराया।

उन्होंने बताया कि इस छोटे से घर के लिए वह हर महीने £1,850 यानी करीब 2.4 लाख रुपये किराया देती हैं। कंटेंट क्रिएटर आर्य कोठारी ने जब उनसे किराए के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि यह 2 लाख रुपये से ज्यादा है। इसके बाद उन्होंने अपना अपार्टमेंट अंदर से दिखाया, जिसे उन्होंने छोटे आकार के बावजूद काफी खूबसूरती से सजाया हुआ है।

लंदन में छोटा सा घर, किराया सुनकर हैरान रह गए लोग

महिला के मुताबिक, यह एक कॉम्पैक्ट स्टूडियो अपार्टमेंट है, जहां किचन, लिविंग रूम और बेडरूम एक ही जगह पर हैं। उन्होंने वीडियो में छोटा सा किचन भी दिखाया और बताया कि वह यहीं अपना खाना बनाती हैं।

घर की दीवारों पर किताबें, फूल, पेरिस की पेंटिंग और अलग-अलग चीजों से सजी एक 'आर्टिफैक्ट वॉल' भी नजर आती है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब कोई उन्हें फूल नहीं देता तो वह खुद ही फूल खरीद लेती हैं। छोटे से स्पेस को उन्होंने अपनी पसंद के मुताबिक सजाकर काफी पर्सनल टच दिया है।

महिला ने माना कि केवल स्टूडियो के आकार को देखते हुए किराया काफी ज्यादा है। हालांकि, जिस बिल्डिंग में वह रहती हैं, वहां कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग होटल की तरह चलती है और युवा प्रोफेशनल्स को भी अपार्टमेंट किराए पर दिए जाते हैं। यहां मूवी रूम, पिलाटेस स्टूडियो, जिम, किचन और रूफटॉप जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। महिला के मुताबिक, इन्हीं सुविधाओं की वजह से उन्हें लगता है कि वह इतना किराया दे रही हैं।

लोगों ने कहा- '₹2 लाख से ज्यादा किराया पागलपन है'

जब उनसे पूछा गया कि वह भारत लौटकर ज्यादा आरामदायक जिंदगी क्यों नहीं जीतीं, तो उन्होंने लंदन में रहने की वजह भी बताई। महिला ने कहा कि उन्हें यहां मिलने वाली आजादी, अनुभव और अलग-अलग देशों के लोगों से मिलने का मौका पसंद है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय लोगों के बीच उन्हें एक तरह का आरामदायक माहौल महसूस होता है।

उनके मुताबिक, लंदन में आराम से रहने के लिए किसी व्यक्ति की सालाना कमाई करीब £40,000 होनी चाहिए। महिला का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होने के बाद वायरल हो गया। इसे @arya_kothari हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने लंदन में किराए की कीमतों पर हैरानी जताई।

एक यूजर ने लिखा कि लंदन का किराया हद से ज्यादा है। दूसरे ने 215 स्क्वायर फीट के स्टूडियो के लिए 2 लाख रुपये से ज्यादा किराए को पागलपन बताया। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि बिल्डिंग में मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाओं को देखते हुए किराया पूरी तरह अनुचित भी नहीं लगता। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी माना कि अपार्टमेंट भले ही छोटा है, लेकिन महिला ने उसे काफी खूबसूरती से घर जैसा बना दिया है।

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी