वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

अमेरिकी युवक ने टर्की की जगह मनाया ‘इंडियन थैंक्सगिविंग’, मेन्यू में रखा देसी खाना; वीडियो वायरल

Indian Food Viral Video एक अमेरिकी युवक ने पारंपरिक थैंक्सगिविंग मेन्यू की जगह पूरा भारतीय खाना परोसा। समोसे से लेकर बिरयानी और टिक्का मसाला तक की यह दावत सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

हितेश तिवारी

Thanksgiving Indian Food : अमेरिका में रहने वाले एक युवक ने इस बार थैंक्सगिविंग को बिल्कुल अलग अंदाज में मनाया और सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। आमतौर पर थैंक्सगिविंग पर टर्की, स्टफिंग, ग्रेवी और पाई जैसी पारंपरिक डिशेज परोसी जाती हैं, लेकिन इंस्टाग्राम यूजर कॉनर ने इस परंपरा को मजेदार ट्विस्ट देते हुए पूरा भारतीय खाना तैयार किया।

“इंडियन थैंक्सगिविंग” कैप्शन वाले वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहता है—“हैप्पी इंडियन थैंक्सगिविंग… मतलब भारत वाला इंडियन!” इसके बाद जैसे ही वह टेबल दिखाता है, जो पूरी तरह भारतीय स्वाद से भर होता है। समोसे, चना करी, चिकन टिक्का मसाला और सुगंध से भरी चिकन बिरयानी—हर प्लेट किसी रेस्टोरेंट की तरह खूबसूरती से सजी हुई थी।

थैंक्सगिविंग-डे पर बनाया देसी खाना

वीडियो में कॉनर हर डिश को उत्साह के साथ दिखाते हैं। वह कहते हैं, “टर्की ढूंढ रहे हो? हमने उसकी जगह चिकन टिक्का मसाला रखा है।” हरी बीन्स कैसरोल की जगह मसालेदार चना और स्टफिंग की जगह गरमा-गरम बिरयानी दिखाई गई।

वीडियो में कॉनर की खुशी देखते ही बनती है, और उसकी ऊर्जा पूरे माहौल को उत्सव जैसा बना देती है। भारतीय मसालों से सजा यह रंगीन और स्वादिष्ट खाना देखकर दर्शकों के मुंह में पानी आना स्वाभाविक था। यह वीडियो न केवल खाने की विविधता दिखाता है बल्कि यह भी बताता है कि कैसे भोजन लोगों को जोड़ने का तरीका बन सकता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यह अनोखा “भारतीय थैंक्सगिविंग” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लाखों व्यूज मिलने के बाद लोग कमेंट्स में अपनी खुशी और हैरानी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा—“यही थैंक्सगिविंग है जिसे देखकर सच में मजा आ जाए।” दूसरे ने कहा—“हर किसी को अपने थैंक्सगिविंग में वो खाना शामिल करना चाहिए जो उसकी पहचान को दर्शाए।”

कई लोगों ने इस बात की तारीफ की कि यह वीडियो सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सम्मान का शानदार उदाहरण है, क्योंकि यह दिखाता है कि खाने और परंपराओं को साझा करने से लोगों के बीच नजदीकियां और समझ बढ़ती है। कॉनर का यह अंदाज न केवल स्वादिष्ट लगा बल्कि कई लोगों को प्रेरित भी कर गया।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह