वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - इंस्टाग्राम) 
वायरल

Viral Video : मां ने देसी अंदाज में ट्रौल किया बेटियों का ब्रैंडेड बैग, कहा- सब्जी लाने वाला धैला

Indian Mom Funny Reaction भारतीय मां के रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी के महंगे फ्रेंच Longchamp बैग को मजाकिया अंदाज में "सब्जी वाला थैला" कहकर खारिज कर देती हैं।

हितेश तिवारी

Indian Mom Viral Video : इंस्टाग्राम पर मां और बेटियों के बीच लग्जरी हैंडबैग को लेकर छिड़ी बहस का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, इसमें एक मां अपनी बेटियों के महंगे फ्रेंच लग्जरी हैंडबैग का मजाक उड़ाते नजर आती है। यह वीडियो शुभि सिंह नाम की यूजर ने शेयर किया है, जिसमें उनकी मां Longchamp ब्रांड के बैग को देखकर उसे सीधा “सब्जी लाने वाला धैला” बता देती हैं।

देसी अंदाज में मां ने किया ट्रौल

वीडियो की शुरुआत में बेटी अपनी मां से बैग को प्यार से पकड़ने को कहती है, लेकिन मां बेझिझक कहती हैं, “अरे ऐसी की तेसी फेमस की” और बैग की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को एक झटके में खारिज कर देती हैं। बेटी जितना समझाने की कोशिश करती है कि यह फ्रांस का फेमस ब्रांड है, उतना ही मां उड़ाते हुए कहती हैं कि ऐसा बैग लोकल मार्केट में भी आसानी से मिल जाएगा।

मां ने उड़ाया लग्जरी ब्रैंड का मजाक

वायरल वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा तब आता है जब मां को दूसरा प्रीमियम ब्लू टोट बैग दिखाया जाता है। लेकिन उनकी राय बिल्कुल नहीं बदलती। वह तुरंत बोल पड़ती हैं, “वो तो सब्जी वाला बैग है।” यहां तक कि जब बेटियां उन्हें समझाती हैं कि Longchamp Gucci और Chanel जैसे ब्रांड्स के रेंज में आता है, तब भी मां हंसते हुए उनकी बात को नकार देती हैं और कहती हैं, “मैं तो इसे 300 में ना लूं।”

उनकी यह सरल, सीधी और ईमानदार राय लोगों को इतनी पसंद आई कि वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह क्लिप भारतीय घरों की उस सामान्य सोच को भी दिखाती है, जिसमें प्रैक्टिकल जरूरत, ब्रांड और कीमत से ज्यादा मायने रखती है।

ये खबर भी पढ़ें :

वीडियो को लोग कर रहे हैं पसंद

वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि मां ने “सच बोल दिया,” जबकि कई लोग बोली, “हम अंटी जी से सहमत हैं।” कई लोगों ने इसे अब तक का सबसे ईमानदार और मजेदार प्रोडक्ट रिव्यू बताया।

कुछ यूजर्स ने कहा कि उनकी खुद की मां भी बिल्कुल ऐसी ही रिएक्शन देतीं हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह भारतीय माओं की सादगी, सच्चाई और प्रैक्टिकल सोच को बेहद मजेदार तरीके से दिखाता है। इस क्लिप ने ना सिर्फ लोगों को हंसाया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि ब्रांड चाहे कितना भी बड़ा हो, भारतीय माओं की नजर में सब्जी वाला बैग आखिर सब्जी वाला ही रहेगा।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन