वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दंपति ने 2.5 लाख डॉलर आय का ऐसे किया बंटवारा, खर्च और जिम्मेदारियां बराबर

San Francisco Indian Couple : सैन फ्रांसिस्को में रहने वाली भारतीय महिला ने बताया कि वह और उनके पति 2.5 लाख डॉलर की आय को कैसे बराबरी से खर्च और घरेलू जिम्मेदारियों में बांटते हैं।

हितेश तिवारी

Expense Sharing Couple : अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी घरेलू आय और खर्चों को लेकर खुलकर बात की है। यह वीडियो Instagram पर शिवी चौहान नाम के खाते से साझा किया गया है।

उन्होंने बताया कि वह और उनके पति मिलकर सालाना लगभग 2.5 लाख डॉलर से अधिक कमाते हैं, जो भारतीय मुद्रा में करीब 2 करोड़ 26 लाख रुपये से ज्यादा होते हैं। वीडियो में उन्होंने विस्तार से समझाया कि दोनों किस तरह अपने खर्चों को आपसी सहमति से बांटते हैं।

अमेरिका में रहना कितना महंगा

शिवी ने बताया कि उनके पति घर के ऋण और कर का भुगतान करते हैं, जबकि वह बाकी खर्च संभालती हैं। इन खर्चों में बच्चों की देखभाल, क्रेडिट कार्ड के बिल, पेट्रोल, किराना, सार्वजनिक परिवहन, बिजली-पानी और यात्रा शामिल हैं।

उनका कहना है कि भले ही जिम्मेदारियों का बंटवारा अलग-अलग हो, लेकिन कुल मिलाकर दोनों बराबर योगदान देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वहां घर का ऋण और उस पर लगने वाला ब्याज काफी अधिक है, इसलिए योजना बनाकर खर्च करना जरूरी है।

ईमानदारी और संतुलित सोच की सराहना

इस वीडियो में उन्होंने यह भी बताया कि कोई बड़ी या महंगी खरीदारी करने से पहले दोनों आपस में चर्चा कर लेते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वह कोई महंगा आभूषण खरीदती हैं, तो पहले पति से बात करती हैं।

पैसों के अलावा, दोनों घरेलू काम भी बराबर बांटते हैं। सफाई, खाना बनाना, बच्चों का होमवर्क और स्कूल लाना-ले जाना जैसी जिम्मेदारियां मिलकर निभाते हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी ईमानदारी और संतुलित सोच की सराहना की है।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज