वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दक्षिण कोरिया में एंट्री से रोके गए भारतीय कंटेंट क्रिएटर, 38 घंटे हिरासत में रहने का दावा

South Korea Immigration : भारतीय कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी ने दावा किया है कि दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पर उन्हें प्रवेश से रोक दिया गया और 38 घंटे तक हिरासत में रखा गया।

हितेश तिवारी

Indian YouTuber Detained : भारतीय कंटेंट क्रिएटर सचिन अवस्थी ने दावा किया है कि दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप पहुंचने के बाद उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई और करीब 38 घंटे तक हिरासत जैसी स्थिति में रखा गया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह उत्साह के साथ यात्रा पर पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही घंटों में हालात बदल गए। उनके अनुसार, आव्रजन अधिकारियों ने बिना स्पष्ट कारण बताए उन्हें एक होल्डिंग एरिया में भेज दिया और इंतजार करने को कहा।

भारतीय कंटेंट क्रिएटर को 38 घंटे तक हिरासत में रखा

सचिन ने आरोप लगाया कि उन्हें एक ऐसे केंद्र में रखा गया जो जेल जैसा था, जहां न धूप थी और न ही बाहर जाने की अनुमति। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें सामान्य से कई गुना महंगा वापसी टिकट बुक करने के लिए मजबूर किया गया।

उनका कहना है कि पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें स्थिति के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। बाद में जब उन्हें भारत वापस भेजे जाने की सूचना मिली, तब तक वे मानसिक और शारीरिक रूप से थक चुके थे।

सचिन की कहानी सुन लोग हुए हैरान

उन्होंने यह भी कहा कि चीन के रास्ते वापसी के दौरान कड़ी निगरानी में रखा गया, फोन इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी और खाने-पीने की सुविधा सीमित थी। यहां तक कि शौचालय जाने के दौरान भी निगरानी का आरोप लगाया गया।

हालांकि, सचिन ने साफ किया कि वह सहानुभूति पाने के लिए यह बात साझा नहीं कर रहे, बल्कि यात्रियों को जागरूक करना चाहते हैं। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके अनुभव पर हैरानी जताई और उनके सुरक्षित लौटने पर राहत व्यक्त की।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज