वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

यूएई में फ्लाइट रद्द होने से फंसे यात्रियों के लिए भारतीय कारोबारी ने खोला 11 बेडरूम वाला फार्महाउस

Indian Businessman Helps in UAE : यूएई में फ्लाइट रद्द होने के बाद फंसे यात्रियों की मदद के लिए भारतीय मूल के कारोबारी धीरज जैन ने अजमान में स्थित अपना 11 बेडरूम वाला फार्महाउस खोल दिया।

हितेश तिवारी

Dhiraj Jain Helps People in Middle East War : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल-ईरान संकट के कारण 28 फरवरी से यूएई में कई उड़ानें रद्द हो गईं। अचानक हुए इस ट्रैवल संकट की वजह से बड़ी संख्या में यात्री संयुक्त अरब अमीरात में ही फंस गए।

ऐसे समय में राजस्थान मूल के भारतीय कारोबारी और 1XL होल्डिंग्स के प्रमुख डॉ. धीरज जैन ने मानवीय पहल करते हुए अजमान में स्थित अपना 11 बेडरूम वाला हॉलिडे फार्महाउस यात्रियों के लिए खोल दिया। उनकी इस मदद से कई फंसे हुए लोगों को अस्थायी ठहरने की जगह मिल सकी।

भारतीय कारोबारी ने यूएई में लोगों के लिए खोला फार्महाउस

डॉ. जैन ने घोषणा की कि जो भी यात्री फ्लाइट रद्द होने के कारण यूएई में फंस गए हैं और रहने की जगह नहीं है, वे उनके फार्महाउस में आकर ठहर सकते हैं। यह जानकारी जब दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास (Consulate General of India) तक पहुंची तो उन्होंने भी इसे यात्रियों तक साझा किया।

इसके बाद कई लोग अजमान स्थित उस फार्महाउस तक पहुंचे। वहां मेहमानों के लिए टेंट और गद्दों की व्यवस्था की गई, ताकि ज्यादा लोगों को ठहराया जा सके। धीरे-धीरे यह जगह एक छोटे समुदाय की तरह बन गई, जहां सभी लोग मिलकर समय बिताने लगे।

लोगों के लिए मदद जंग के बीच मदद से राहत

फार्महाउस में ठहरे यात्रियों ने रोजमर्रा के कामों में भी हाथ बंटाया। कुछ लोग रसोई में खाना बनाने में मदद करते नजर आए, तो कुछ चाय-नाश्ते के दौरान बातचीत करते रहे। खुले मैदान में कई लोग क्रिकेट खेलते और योग का अभ्यास करते भी दिखे।

एक यात्री उमंग सोइन ने बताया कि उन्हें इस जगह के बारे में तब पता चला जब उनकी फ्लाइट रद्द हो गई थी। उन्होंने कहा कि डॉ. जैन ने मीडिल इस्ट में जंग के बीच लोगों को होटल से फार्महाउस तक लाने के लिए दुबई में 11 गाड़ियां भी भेजीं। इस बीच यूएई सरकार ने भी प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए कदम उठाए हैं, जिसमें होटल खर्च उठाने और वीजा ओवरस्टे जुर्माना माफ करने जैसे फैसले शामिल हैं।

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार