जयपुर में बेटे ने की मां की हत्या (सौजन्य सोशल मीडिया) 
वायरल

मां ने बंद किया Wi-Fi कनेक्शन...तो बौखलाए बेटे ने उतार दिया मौत के घाट, जयपुर से आया खौफनाक VIDEO

Crime news: जयपुर में एक कलयुगी बेटे ने वाई-फाई कनेक्शन बंद करने को लेकर हुए विवाद में अपनी ही मां की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूजा सिंह

Son Kills Mother In Jaipur: बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां की डंडे से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का कारण सुनकर हर कोई दंग है। बताया जा रहा है कि, मां ने घर का वाई-फाई कनेक्शन बंद कर दिया, जिससे गुस्साए बेटे ने हत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की परिवार से इंटरनेट कनेक्शन बंद करने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह बहस हिंसक रूप ले बैठी और आरोपी नवीन सिंह (31) ने गुस्से में आकर मां संतोष (51) पर जानलेवा हमला कर दिया। पिता और परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन आरोपी ने उन पर भी हाथ उठाया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि, बौखलाए आरोपी ने मां संतोष का गला दबाया और सिर पर डंडे से वार किया, जिससे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में संतोष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घर से जरूरी सबूत भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच चल रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी के पिता का कहना है कि, ऐसे कपूत को तो फांसी की सजा होनी चाहिए।

पिता ने की फांसी की मांग

महिला के पति पिता लक्ष्मण सिंह वर्तमान में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने से कलयुगी बेटे के लिए फांसी की मांग की। उनका कहना है कि, एक ही बेटा था, जिसने मां की हत्या कर परिवार को बर्बाद कर दिया। उसे फांसी पर लटका दो, हमारा अब उससे कोई संबंध नहीं है। पिता का कहना है कि आरोपी नवीन लंबे समय से नशे का आदी था और ज्यादातर समय अपने कमरे में बंद रहता था। बेटे के इस आदत से परिवार वाले परेशान रहते थे। लक्ष्मण सिंह ने यह भी बताया कि, उनकी कई महीनों से नवीन बातचीत भी बंद थी।

शादी की खुशियां मातम में बदली

परिवार ने जानकारी दी कि, फरवरी 2026 में बेटी की शादी तय थी, लेकिन बेटे की इस खौफनाक हरकत से शादी की खुशियां मातम में बदली गई। पिता का कहना है कि अब शादी कैसे होगी, यह सवाल परिवार को तोड़ रहा।

जेनपैक्ट कंपनी में काम करता था आरोपी

आरोपी नवीन सिंह बीए पास है और कुछ समय पहले जेनपैक्ट कंपनी में काम करता था। फिलहाल बेरोजगार था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना