वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

IIM ग्रेजुएट ने पहली सैलरी कैश में माता-पिता को दी, इमोशनल सरप्राइज देख भर आई सबकी आंखें

First Salary For Parents : IIM से पढ़ाई पूरी करने वाले एक युवक ने अपनी पहली सैलरी कैश में निकालकर माता-पिता को सरप्राइज दिया। भावुक कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।

हितेश तिवारी

IIM Graduate Parents Surprise : माता-पिता अपने बच्चों की सफलता के लिए जीवनभर मेहनत करते हैं और जब वही बच्चे कामयाबी हासिल कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाते हैं तो वह पल बेहद खास बन जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें IIM से पढ़ाई पूरी करने वाले एक युवक ने अपनी पहली सैलरी माता-पिता को अनोखे अंदाज में भेंट की।

वीडियो में युवक अपने माता-पिता से आंखें बंद करने के लिए कहता है और फिर उनके हाथों में नकदी और एक खास तोहफा रख देता है। जैसे ही माता-पिता आंखें खोलते हैं, उनकी खुशी और भावुकता देखने लायक होती है।

IIM ग्रेजुएट बेटे ने पहली सैलरी माता-पिता को दी

यह वीडियो अश्वजीत कांबले नाम के युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उनके पिता ने उनसे अपनी पहली नौकरी की सैलरी का किस्सा साझा किया था। पिता ने बताया था कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी नकद रूप में अपने माता-पिता को सौंपी थी।

आज के डिजिटल दौर में ऐसा करना आसान नहीं रह गया है, लेकिन अश्वजीत ने उसी परंपरा को दोबारा जीवित करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी पहली सैलरी बैंक से नकद निकाली और माता-पिता को सरप्राइज देने के लिए घर लेकर पहुंचे। इसके साथ उन्होंने अपने माता-पिता को एक घड़ी भी उपहार में दी।

वीडियो देख लोग हुए भावुक, युवक की जमकर तारीफ

अश्वजीत की कहानी सिर्फ इस सरप्राइज तक सीमित नहीं है। IIM पहुंचने से पहले वह कम वेतन वाली नौकरी करते थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में पिता का हाथ बंटाने की कोशिश करते थे। इसके लिए उन्होंने वीडियो एडिटिंग, 3डी डिजाइन और इंजीनियरिंग से जुड़े फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स भी किए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी सफलता के पीछे माता-पिता के वर्षों के त्याग, मेहनत और समर्थन का बड़ा योगदान होता है। यही वजह है कि यह वायरल वीडियो सिर्फ पहली सैलरी का नहीं, बल्कि परिवार के प्रति सम्मान, प्यार और कृतज्ञता का प्रतीक बन गया है।

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर