वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान पर रुकी महिला, वीडियो ने जीता लाखों का दिल

National Anthem Respect : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मुकाबले से पहले राष्ट्रगान के दौरान खाना बनाती महिला का सम्मान दिखाता वीडियो वायरल हो गया। इसे सच्ची देशभक्ति की मिसाल बताया।

हितेश तिवारी

ICC Men's T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा खास माना जाता है। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होता है, लेकिन दर्शकों के दिलों में भी भावनाएं चरम पर होती हैं।

ऐसा ही एक भावुक पल तब देखने को मिला जब मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजा। भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मैच से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अलग ही वजह से चर्चा में आ गया।

किचन में खाना बना रही महिला राष्ट्रगान सुन रुकीं

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी रसोई में खाना बना रही होती है। जैसे ही टीवी पर भारत का राष्ट्रगान बजना शुरू होता है, वह तुरंत अपना काम रोक देती है। वह सावधान की मुद्रा में खड़ी होकर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान सुनती है।

खास बात यह है कि उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि परिवार का कोई सदस्य उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। यह पल पूरी तरह स्वाभाविक और दिल से किया गया सम्मान था, जिसमें कोई दिखावा नजर नहीं आता।

महिला की देशभक्ति की भावना की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने महिला की देशभक्ति की भावना की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि देशभक्ति सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यों में दिखती है। कुछ लोगों ने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि जब महिला राष्ट्रगान के सम्मान में खड़ी हो गई, तो वीडियो बना रहा व्यक्ति क्यों नहीं रुका।

वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि राष्ट्रगान का सम्मान हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस छोटे से वीडियो ने एक बार फिर याद दिलाया कि सच्ची भावना बिना किसी दिखावे के भी लोगों के दिलों तक पहुंच जाती है।

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान